टेलीग्राम रेटिंग के नाम पर ठगी: होटल को 5 स्टार देने को कहा; झांसा देकर युवक से इतने लाख ठग लिए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ताजा मामला लसूड़िया क्षेत्र का है, जहां टेलीग्राम के जरिए होटल और प्रॉपर्टी को 5 स्टार रेटिंग देने के नाम पर एक युवक से 3.12 लाख रुपए ठग लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस और साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।
मैसेज से शुरू हुआ झांसा
लसूड़िया पुलिस के मुताबिक पिंक सिटी निवासी विनय कुमार को 23 नवंबर 2025 को बजाज फिनसर्व के नाम से मैसेज मिला। मैसेज में दावा किया गया कि होटल और प्रॉपर्टी को ऑनलाइन रेटिंग देने पर रोजाना कमीशन मिलेगा। शुरुआत में छोटे-छोटे टास्क देकर भरोसा बनाया गया।
इंसेंटिव के नाम पर बढ़ती गई रकम
आरोपियों ने पहले विनय से छोटे अमाउंट जमा करवाए और बदले में कुछ रकम वापस कर भरोसा मजबूत किया। इसके बाद “इंसेंटिव” का लालच देकर बड़ी रकम डलवानी शुरू कर दी।
पहले जमा कराए 1.62 लाख रुपए
शुरुआती चरण में करीब 1.62 लाख रुपए जमा कराए गए। बाद में “प्रीति” नाम की महिला ने 1 लाख रुपए और डालने पर पूरी रकम इंसेंटिव के साथ लौटाने का झांसा दिया। लालच में आकर पीड़ित लगातार पैसे ट्रांसफर करता रहा।
शक होने पर साइबर सेल पहुंचा मामला
जब रकम वापस नहीं मिली तो विनय को ठगी का शक हुआ। उसने HDFC Bank में कॉल कर ट्रांजेक्शन रुकवाने की कोशिश की और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित के अनुसार, वह कुल 3 लाख 12 हजार रुपए आरोपियों को ट्रांसफर कर चुका है। इसके बाद आरोपियों ने उसे व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर ब्लॉक कर दिया।
दूसरा मामला: युवती से 19 लाख की ठगी
इसी तरह का एक और मामला सामने आया है, जिसमें एक युवती से करीब 18.81 लाख रुपए ठग लिए गए। पुलिस के मुताबिक पारुल नाम की युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि शुभम गुप्ता नाम के व्यक्ति ने जान-पहचान का फायदा उठाते हुए कई ट्रांजेक्शन के जरिए उसके खाते से यह रकम ट्रांसफर कर ली। इस मामले में भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें, “रेटिंग देकर कमाई” या “घर बैठे कमाई” जैसे ऑफर से सावधान रहें और किसी भी अज्ञात व्यक्ति के कहने पर पैसे ट्रांसफर न करें।
इंदौर में बढ़ते साइबर फ्रॉड के ये मामले बताते हैं कि ठग अब नए-नए तरीके अपना रहे हैं। थोड़े से लालच या भरोसे में आकर बड़ी आर्थिक हानि हो सकती है, इसलिए सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!