शेयर मार्केट और क्रिप्टो निवेश के नाम पर ठगी: प्रॉपर्टी ब्रोकर ने गंवा दी इतने लाख की राशि; साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत, पुलिस थाने में रिपोर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाले एक प्रॉपर्टी ब्रोकर से शेयर मार्केट और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर 17.84 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले का खुलासा हुआ है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों और संबंधित बैंक खाताधारकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार प्रॉपर्टी ब्रोकर नितेश दवे ने शिकायत में बताया कि उन्होंने फेसबुक पर शेयर मार्केट निवेश से जुड़े MEXC और VISTAGLOBLEXCAPITAL.IMT के विज्ञापन देखे थे।
विज्ञापन में कम समय में अधिक मुनाफा देने का दावा किया गया था। इसके बाद उनकी वाट्सएप पर एक महिला से बातचीत हुई, जिसने अपना नाम आराध्या शर्मा बताया और खुद को MEXC कंपनी से जुड़ा बताया।
आरोपी महिला ने नितेश को भरोसे में लेने के लिए एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा, जहां हरीनी पटेल नाम की महिला को कंपनी की वरिष्ठ अधिकारी बताया गया। इसके बाद ऑनलाइन एग्रीमेंट साइन कराया गया, जिसमें मुनाफे पर 15 प्रतिशत कमीशन देने की शर्त रखी गई।
शुरुआत में 4 अप्रैल को नितेश से यूपीआई के जरिए 10 हजार रुपए निवेश कराए गए। कुछ समय बाद उन्हें करीब 13 हजार रुपए वापस मिले। शुरुआती मुनाफा मिलने से उनका भरोसा बढ़ गया। इसके बाद सात दिन के निवेश प्लान का झांसा देकर अलग-अलग बैंक खातों में लगातार रकम जमा करवाई गई।
आरोपियों ने विभिन्न खातों में कुल 28 ट्रांजेक्शन के माध्यम से 17 लाख 84 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए। जब नितेश ने अपनी निवेश राशि और मुनाफा वापस मांगना शुरू किया तो आरोपी महिला ने फोन उठाना बंद कर दिया। कुछ समय बाद उसका मोबाइल नंबर भी बंद हो गया और पीड़ित को टेलीग्राम ग्रुप से हटा दिया गया।
ठगी का अहसास होने पर नितेश ने पहले साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई और बाद में एरोड्रम थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर धारकों और संबंधित बैंक खाताधारकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। साइबर पुलिस ट्रांजेक्शन और बैंक खातों की जानकारी जुटाकर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!