खबर
Top News

तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी: गड़ा धन और नोटों की बारिश का झांसा देकर बनाया शिकार; इतने गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 जुलाई 2026, 12:56 pm
शेयर करें:
तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
जिले की अफजलपुर थाना पुलिस ने तंत्र-मंत्र के नाम पर गड़ा धन निकालने और नोटों की बारिश कराने का झांसा देकर किसान से 10.21 लाख रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

एसपी विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में की गई कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 51 हजार रुपए नकद, घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें, तांत्रिक वेशभूषा, माला और जमीन से निकाली गई अंबे माता की मूर्ति बरामद की है।

गड़ा धन निकालने का झांसा देकर शुरू की ठगी
पुलिस के अनुसार, रतलाम जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम चिकलाना निवासी गोपाल धाकड़ ने 15 जुलाई 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में बताया गया कि अप्रैल 2024 में गांव के पृथ्वीराज ने उनकी मुलाकात मंदसौर के रिण्डा निवासी कमलेश से कराई। कमलेश ने अपने साथियों नबीनुर, अफसर और कंवरलाल से परिचय कराया। आरोपियों ने दावा किया कि वे तंत्र-मंत्र के जरिए जमीन में दबा खजाना निकाल सकते हैं और नोटों की बारिश करा सकते हैं।

पूजा-अनुष्ठान के नाम पर लाखों रुपये ऐंठे
आरोपियों ने सबसे पहले पूजा कराने के नाम पर 2.61 लाख रुपए लिए। बाद में यह कहकर टाल दिया कि पूजा में त्रुटि होने के कारण अनुष्ठान सफल नहीं हो सका।

इसके बाद 2.85 लाख रुपए लेकर कंवरलाल के कुएं पर पूजा कराई। वहां एक हादसे और मौत का नाटक रचकर फरियादी को डरा-धमकाकर मौके से भगा दिया।

कुछ समय बाद आरोपियों ने दावा किया कि 50 लाख रुपए की नोटों की बारिश हो चुकी है। इसके बाद उन्होंने फिर 2.85 लाख रुपए लेकर खजूरी आंजना के जंगल में पूजा कराई। इस दौरान जमीन से अंबे माता की मूर्ति निकालकर फरियादी को दी और कहा कि 51 दिनों तक पूजा करने पर उसके घर में गड़ा धन निकल आएगा।

51 दिन बाद फिर रची साजिश
51 दिन पूरे होने पर आरोपियों ने एक बार फिर 2.90 लाख रुपए लेकर जंगल में पूजा कराई। इस दौरान भूत-प्रेत आने का भय दिखाकर फरियादी और उसके भाई को वहां से भगा दिया।

पूजा के बाद आरोपियों ने उन्हें नोटों की एक पोटली दी। घर पहुंचकर जब पोटली खोली गई तो उसमें 20-20 रुपए के नोटों की गड्डियां निकलीं। तभी फरियादी को एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है।

जब उसने पैसे वापस मांगे तो आरोपी कमलेश ने 1 लाख रुपए लौटाए और उससे एक शपथ-पत्र लिखवा लिया। इसके बाद बाकी रकम लौटाने से इनकार कर दिया।

चार आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी
शिकायत के आधार पर अफजलपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 186/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया। जांच में सामने आया कि खुद को 'गोपाल' बताने वाले कथित तांत्रिक का वास्तविक नाम अफसर पिता सुभान है।

पुलिस ने पृथ्वीराज पिता भेरूलाल (चिकलाना, रतलाम), कमलेश पिता प्रभुलाल (रिण्डा, मंदसौर), नबीनुर पिता सुभान (कुचड़ौद, मंदसौर) और अफसर पिता सुभान (कुचड़ौद, मंदसौर) को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं कंवरलाल पिता चेतराम निवासी कुचड़ौद अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मामले की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

9 minutes ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

32 minutes ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

36 minutes ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 1 hour ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 2 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 2 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 2 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 2 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 2 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 3 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 3 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 3 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 3 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 3 hours ago
इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें
Top News

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!