किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर ठगी: इलाज और प्रक्रिया के बहाने हड़पे 56 लाख
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रीवा।
इलाज के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है, जहां किडनी ट्रांसप्लांट कराने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 56 लाख रुपए ऐंठ लिए गए।
आरोपी गिरफ्तार
सिटी कोतवाली पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को हरदा जिले से गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित दिलीप कुमार सोनी, निवासी अशोक नगर तरहटी, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
पत्नी की तबीयत है खराब
बताया गया कि दिलीप सोनी की पत्नी की तबीयत खराब थी, जिस पर डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात प्रियांशू पवार उर्फ आयुष पवार से हुई। आरोपी ने खुद को जानकार बताते हुए भोपाल के एक निजी अस्पताल में ट्रांसप्लांट कराने का भरोसा दिलाया।
रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए
विश्वास में लेकर आरोपी ने इलाज और प्रक्रिया के नाम पर अलग-अलग समय पर पैसे मांगना शुरू कर दिया। पीड़ित से करीब 56 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए गए।
लोकेशन ट्रेस कर पकड़ा
जब लगातार पैसों की मांग जारी रही तो पीड़ित को शक हुआ। जांच-पड़ताल करने पर पूरे मामले में ठगी का खुलासा हो गया, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और हरदा से उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ की जा रही
फिलहाल आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि यह मामला किसी संगठित गिरोह से जुड़ा हो सकता है, जिसमें अन्य लोगों की भी संलिप्तता हो सकती है।
पुलिस की अपील
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि इलाज या किसी भी जरूरी काम के नाम पर बड़ी रकम देने से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।
संबंधित समाचार

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!