निवेश के नाम पर ठगी: भारी मुनाफे का लालच देकर लगाया 36 लाख का चूना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक युवक को निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपए की चपत लगा दी गई। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
निवेश करने का प्रस्ताव दिया
पुलिस के मुताबिक, श्रीनंदानंद मार्ग निवासी यश सिलावट से अक्टूबर 2022 में आशीष चौधरी नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया के जरिए संपर्क किया। आरोपी ने खुद को एक कंपनी से जुड़ा बताकर ‘ड्रीम व्यूअर कंपनी’ में निवेश करने का प्रस्ताव दिया।
मुनाफा देने का झांसा दिया
आरोपी ने हर महीने 4 लाख रुपए तक का मुनाफा देने का झांसा दिया, जिससे प्रभावित होकर यश ने अलग-अलग किश्तों में करीब 36 लाख रुपए आरोपी के बताए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए।
शिकायत दर्ज कराई
रकम मिलने के बाद आरोपी और उसके साथियों ने धीरे-धीरे संपर्क खत्म कर दिया और फोन उठाना भी बंद कर दिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने आशीष चौधरी सहित अन्य संबंधित बैंक अकाउंट होल्डर्स के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
लोगों से अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति या कंपनी के झांसे में आकर निवेश न करें और ऑनलाइन लेन-देन करते समय पूरी सतर्कता बरतें।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!