खबर
Top News

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े का खुलासा: 83 अस्पतालों पर कार्रवाई; 18 को किया ब्लैकलिस्ट, 15 सस्पेंड

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 सितंबर 2026, 12:15 pm
शेयर करें:
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों के इलाज और सरकारी पैकेज के इस्तेमाल में अनियमितता बरतने वाले निजी अस्पतालों पर सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। स्टेट हेल्थ एजेंसी ने प्रदेश के 83 अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की है।

25 निजी अस्पताल भी शामिल
इनमें मरीजों को जरूरत नहीं होने के बावजूद ICU में भर्ती करने और आयुष्मान योजना के पैकेजों का नियमों के खिलाफ इस्तेमाल करने जैसी गड़बड़ियां सामने आई हैं। कार्रवाई की सूची में राजधानी भोपाल के 25 निजी अस्पताल भी शामिल हैं।

18 अस्पताल योजना से बाहर, 15 सस्पेंड
लगातार शिकायतों और चेतावनी के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं करने वाले 18 अस्पतालों को आयुष्मान योजना से डी-एम्पैनल यानी ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। इसके अलावा 15 अस्पतालों का निलंबन किया गया है।

वहीं 50 अस्पतालों पर आर्थिक कार्रवाई करते हुए कुल 3 करोड़ 13 लाख 79 हजार 311 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। भोपाल में कार्रवाई की बात करें तो यहां 25 अस्पतालों पर शिकंजा कसा गया है।

इनमें 4 अस्पताल ब्लैकलिस्ट, 8 सस्पेंड किए गए हैं, जबकि 13 अस्पतालों पर कुल 2 करोड़ 11 लाख 91 हजार 492 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

दक्ष आयुष्मान ऑडिट में सामने आई गड़बड़ियां
स्टेट हेल्थ एजेंसी के 'दक्ष आयुष्मान-जीरो टॉलरेंस टू फ्रॉड एंड एब्यूज' फ्रेमवर्क के तहत अस्पतालों की गतिविधियों की जांच की गई। दावों और अस्पतालों के रिकॉर्ड के डेस्कटॉप ऑडिट में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

जांच में पाया गया कि कुछ अस्पतालों ने नियमों के विपरीत आयुष्मान पैकेज का इस्तेमाल किया। मरीजों को अनावश्यक रूप से ICU में भर्ती करने से जुड़े मामले भी जांच के दौरान सामने आए।

रिकॉर्ड में ज्यादा बेड, मौके पर कम मिले
ऑडिट और जांच के दौरान अस्पतालों द्वारा रिकॉर्ड में बताई गई बेड क्षमता और वास्तविक स्थिति में भी अंतर पाया गया। कुछ अस्पतालों में दस्तावेजों में दर्ज बेड की तुलना में मौके पर उपलब्ध बेड की संख्या करीब 30 प्रतिशत तक कम मिली।

इन गड़बड़ियों को गंभीरता से लेते हुए सिद्धांता सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की आयुष्मान योजना से संबद्धता भी अस्थायी रूप से निलंबित की गई है।

दो अस्पतालों के खिलाफ FIR
मामले में सिर्फ प्रशासनिक कार्रवाई तक ही कदम सीमित नहीं रहा। मरीजों के इलाज और सरकारी राशि से जुड़े नियमों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए दो अस्पतालों के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई गई है।

आयुष्मान निरामय योजना मध्यप्रदेश के CEO अरविंद शाह ने कहा है कि अस्पतालों को बार-बार नोटिस देकर व्यवस्था में सुधार का अवसर दिया जाता है। इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

सरकार का स्पष्ट रुख है कि आयुष्मान योजना के नाम पर मरीजों के इलाज में लापरवाही, अनावश्यक उपचार या सरकारी राशि के दुरुपयोग को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, मुझ पर आरोप लगते रहे कि दिग्विजय सिंह मुसलमान हो गया, ईसाई हो गया
Top News

वीडियो देखिये, मुझ पर आरोप लगते रहे कि दिग्विजय सिंह मुसलमान हो गया, ईसाई हो गया:मेरे किले में सालभर जलती हैं चार अखंड ज्योत

22 minutes ago
शक्ति मोबाइल की मुस्तैदी
Top News

शक्ति मोबाइल की मुस्तैदी:गुम बच्ची को मां से मिलाया; देर रात महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचाया

31 minutes ago
मकान में घुसकर 8 लोगों का अपहरण
Top News

मकान में घुसकर 8 लोगों का अपहरण:लाखों रुपए की फिरौती मांगी; पुलिस ने बदमाशों को दबोचा

36 minutes ago
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आरंभ हुई चुनरी यात्रा
Top News

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आरंभ हुई चुनरी यात्रा:बड़ा गणपति क्षेत्र में उमड़ा भक्ति का सैलाब; प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी पहुंचे

37 minutes ago
MP में हथियार लाइसेंस की प्रक्रिया होगी डिजिटल
Top News

MP में हथियार लाइसेंस की प्रक्रिया होगी डिजिटल:ऑफलाइन आवेदन बंद करने की तैयारी; कारतूसों की बिक्री पर भी रहेगी नजर

44 minutes ago
विशुद्ध गुंडागर्दी कार्रवाई फिर भी नहीं
Top News

विशुद्ध गुंडागर्दी कार्रवाई फिर भी नहीं:किराना सामान लेने गए युवक के साथ की जमकर मारपीट

44 minutes ago
बुजुर्ग को पीटने वाले जेल ले जाते समय हुए फरार
Top News

बुजुर्ग को पीटने वाले जेल ले जाते समय हुए फरार:पत्थर गोदाम के पास आरक्षक को चकमा देकर भागे

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसे की जांच के आदेश
Top News

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसे की जांच के आदेश:मुख्यमंत्री ने कहा– प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसा था ट्रक, पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज

about 1 hour ago
युवाओं के लिए बड़ी खबर
Top News

युवाओं के लिए बड़ी खबर:पहली नौकरी वालों को सरकार देगी 15000 रुपए; जानें कौन उठा सकता है योजना का लाभ

about 1 hour ago
बेगैरत की शर्मनाक करतूत पर कानून का थप्पड़
Top News

बेगैरत की शर्मनाक करतूत पर कानून का थप्पड़:आखिरकार पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में हुई एफआईआर दर्ज

about 1 hour ago
रीजनल पार्क के कथित अवैध पटाखा बाजार पर कार्रवाई कब
Top News

रीजनल पार्क के कथित अवैध पटाखा बाजार पर कार्रवाई कब:₹1.07 करोड़ से अधिक की देनदारी; जमीन आवंटन और लाइसेंस की वैधता पर अब भी प्रश्नचिह्न

about 1 hour ago
एमवाय अस्पताल में पेट सीटी स्कैन सुविधा आरंभ
Top News

एमवाय अस्पताल में पेट सीटी स्कैन सुविधा आरंभ:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

about 1 hour ago
बेकाबू चार्टर्ड बस का कहर
Top News

बेकाबू चार्टर्ड बस का कहर:ढाबे की दीवार तोड़कर किचन में घुसी; चालक की हालत गंभीर

about 1 hour ago
कण-कण हुआ मैयामयी
Top News

कण-कण हुआ मैयामयी:शिखर पर पहुंची आस्था, शक्ति की साधना में लीन हुआ जन-मन

about 1 hour ago
शहर ने फिर दिखाई दिलदारी
Top News

शहर ने फिर दिखाई दिलदारी:मासूम अनिका के इलाज के लिए जुटाए 9 करोड़ रुपए; लोकस्वामी के प्रधान संपादक जीतू सोनी की पहल रंग लाई

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे:शहर में अनेक कार्यक्रमों में होंगे शामिल; ग्वालियर हादसे की जांच के आदेश

about 2 hours ago
चुनरी यात्रा के बैनरों से मंत्री की तस्वीर गायब
Top News

चुनरी यात्रा के बैनरों से मंत्री की तस्वीर गायब:फिर तेज हुई सियासी चर्चाएं; भाजपा के भीतर गुटबाजी को लेकर अटकलें

about 2 hours ago
चलती पुलिस वैन से कूदकर दो आरोपी फरार
Top News

चलती पुलिस वैन से कूदकर दो आरोपी फरार:ब्रिज के पास दिया चकमा; पुलिसकर्मियों ने पीछा किया, लेकिन हाथ नहीं आए

about 2 hours ago
त्योहारों के दौरान पुलिस का आधी रात को बड़ा अभियान
Top News

त्योहारों के दौरान पुलिस का आधी रात को बड़ा अभियान:इतने बदमाशों पर कार्रवाई; चारों जोन में एक साथ सघन जांच और गश्त

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद इतने लोगों की मौत
Top News

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद इतने लोगों की मौत:इतने लोग हुए घायल; गृह मंत्री अमित शाह अस्पताल पहुंचे, पूजा कमेटी के सचिव-उपाध्यक्ष समेत 7 गिरफ्तार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!