खबर
Top News

फर्जी आईएएस पर ठगी का केस: सरकारी होटल लीज पर दिलाने का झांसा; भाई और साथी भी आरोपी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 सितंबर 2026, 11:50 am
शेयर करें:
फर्जी आईएएस पर ठगी का केस

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में खुद को IAS और आयकर अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने के आरोपों में घिरी तृप्ति सिंह का एक और कथित फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है।

इस बार उस पर सरकारी होटल और रिसॉर्ट लीज पर दिलाने के नाम पर कारोबारी से करीब 50 लाख रुपए ठगने का आरोप लगा है। मामले में बागसेवनिया थाने में तृप्ति सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

पुलिस के मुताबिक, तृप्ति के भाई सुधांशु सिंह और साथी प्रखर सिंह को भी मामले में आरोपी बनाया गया है। तीनों पर मिलकर कारोबारी को भरोसे में लेने और होटल लीज दिलाने के नाम पर रकम लेने का आरोप है।

यह तृप्ति सिंह के खिलाफ दर्ज चौथी FIR और भोपाल में दूसरी FIR बताई जा रही है। तृप्ति फिलहाल अशोकनगर जेल में बंद है। बागसेवनिया पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर भोपाल लाने की तैयारी कर रही है।

रिश्तेदार के जरिए हुई थी कारोबारी से मुलाकात
बागसेवनिया थाना प्रभारी अमित सोनी के अनुसार, शिकायतकर्ता गगन उपवंशी (31) सिवनी के रहने वाले हैं। अगस्त 2025 में रिश्तेदार रोहित के माध्यम से उनकी मुलाकात तृप्ति सिंह और उसके भाई सुधांशु से हुई थी।

आरोप है कि तृप्ति ने खुद को IAS अधिकारी बताया और दावा किया कि वह मध्यप्रदेश पर्यटन निगम में एडिशनल डायरेक्टर के पद पर है। सरकारी अधिकारी होने की बात कहकर उसने गगन का विश्वास हासिल किया।

पंचमढ़ी, तवा और रातापानी के होटल लीज पर दिलाने का झांसा
पुलिस के मुताबिक, भरोसा बनने के बाद तृप्ति ने गगन को सरकारी होटल और रिसॉर्ट लीज पर दिलाने का प्रस्ताव दिया।

उसने दावा किया कि उसके अधिकारियों से संपर्क हैं और वह पंचमढ़ी, तवा और रातापानी स्थित पर्यटन निगम के होटल और रिसॉर्ट कम कीमत पर लीज पर दिलवा सकती है।

तृप्ति के भाई सुधांशु और साथी प्रखर ने भी उसके दावों की पुष्टि की। इससे गगन को भरोसा हो गया कि तृप्ति वास्तव में सरकारी पद पर है और वह होटल लीज की प्रक्रिया करवा सकती है।

तीन किस्तों में दिए 49.96 लाख रुपए
शिकायत के मुताबिक, होटल लीज की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के नाम पर गगन से अलग-अलग समय पर कुल 49.96 लाख रुपए लिए गए। रकम का भुगतान नकद और ऑनलाइन माध्यम से किया गया।
-14 दिसंबर 2025: 17 लाख रुपए नकद
-23 फरवरी 2026: 13 लाख रुपए
-31 मार्च 2026: 15 लाख रुपए नकद। बाकी रकम ऑनलाइन माध्यम से दी गई।

करीब 50 लाख रुपए देने के बावजूद जब होटल लीज की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी और आरोपियों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो गगन को संदेह हुआ। उन्होंने मामले की जानकारी जुटाई और बाद में पुलिस से शिकायत की।

तृप्ति पहले से जेल में, अब प्रोडक्शन वारंट की तैयारी
मामले की जांच के बाद बागसेवनिया पुलिस ने तृप्ति सिंह, सुधांशु सिंह और प्रखर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपियों ने होटल लीज के नाम पर ली गई रकम का क्या किया और इस तरह की ठगी में और कितने लोग उनके निशाने पर आए।

तृप्ति फिलहाल अशोकनगर जेल में बंद है। बागसेवनिया पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर भोपाल लाकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में कथित ठगी के नेटवर्क और अन्य पीड़ितों से जुड़े अहम सुराग मिल सकते हैं।

संबंधित समाचार

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा
Top News

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा:इतने क्विंटल नशा किया जब्त; कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

about 13 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

about 13 hours ago
खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार
Top News

खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ

about 14 hours ago
नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील
Top News

नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील:पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई

about 14 hours ago
MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज
Top News

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

about 14 hours ago
मातृशक्तियों ने की मां की आराधना
Top News

मातृशक्तियों ने की मां की आराधना:गुजराती गीतों पर थिरके कदम

about 14 hours ago
नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष
Top News

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

about 14 hours ago
रिजॉर्ट में लगी भीषण आग
Top News

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

about 14 hours ago
संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प
Top News

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

about 14 hours ago
MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके
Top News

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

about 15 hours ago
भक्तों ने उत्साह से  ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 15 hours ago
यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद
Top News

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

about 15 hours ago
वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा
Top News

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

about 15 hours ago
वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल
Top News

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

about 15 hours ago
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत
Top News

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

about 15 hours ago
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

about 15 hours ago
40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया
Top News

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

about 15 hours ago
MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत
Top News

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

about 15 hours ago
आधी रात में घर में लगी भीषण आग
Top News

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

about 16 hours ago
वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर
Top News

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!