खबर
Top News

नाबालिग छात्रा से ठगी: न्यूड फोटो-वीडियो वायरल करने की दी धमकी; अकाउंट में डलवाए रुपए

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 अप्रैल 2026, 5:51 pm
284 views
शेयर करें:
नाबालिग छात्रा से ठगी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के द्वारकापुरी इलाके में ब्लैकमेलिंग और ठगी का गंभीर मामला सामने आया है। एक अज्ञात आरोपी ने 15 वर्षीय छात्रा को उसके कथित आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे 2 लाख रुपए से अधिक की रकम ऐंठ ली।

कॉल कर किया ब्लैकमेल
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने छात्रा को कॉल कर दावा किया कि उसे उसकी चैटिंग और निजी जानकारी के बारे में सब पता है। इसके बाद उसने एडिट किए हुए फोटो और वीडियो भेजकर डराया और कहा कि इनको सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा, साथ ही उस पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की बात कही।

डर का फायदा उठाकर की ठगी
आरोपी ने छात्रा को परिवार को बताने के लिए भी दबाव बनाया, जिससे वह और घबरा गई। इसी डर का फायदा उठाकर आरोपी ने अलग-अलग किश्तों में उसके खाते से 2 लाख रुपए से ज्यादा की रकम ट्रांसफर करवा ली।

परिवार को पता चला तो खुला मामला
लगातार पैसों की मांग के बाद जब परिवार को संदेह हुआ और उन्होंने पूछताछ की, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की जांच जारी
द्वारकापुरी पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!