चार बदमाशों ने युवक को रोककर लगाया ऐसा आरोप: घेरकर चाकू से किए वार; पुलिस ने किए नामजद प्रकरण दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सिमरोल थाना क्षेत्र में अंधविश्वास और शक के चलते मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां चार बदमाशों ने एक युवक को रास्ते में रोककर उस पर तांत्रिक क्रियाएं करने का आरोप लगाया और फिर चाकू तथा लोहे के सरिए से हमला कर दिया। हमले में युवक और उसका भाई घायल हो गए। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आंगनवाड़ी केंद्र के पास की घटना
पुलिस के अनुसार घटना सिमरोल थाना क्षेत्र के बगोदा रोड स्थित आंगनवाड़ी केंद्र के पास की है। फरियादी राजेश पिता देवकरण निवासी ग्राम बगोदा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि क्षेत्र के चार युवकों ने मिलकर उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उसे देखते ही तांत्रिक क्रियाएं करने का आरोप लगाते हुए अपशब्द कहना शुरू कर दिया।
विरोध करने पर किया जानलेवा हमला
राजेश ने जब गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपी उग्र हो गए। आरोप है कि एक युवक ने जेब से चाकू निकालकर राजेश के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर से खून बहने लगा। इसके बाद अन्य आरोपियों ने भी उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
भाई को बचाने आया तो उस पर भी टूट पड़े
राजेश की चीख-पुकार सुनकर उसका भाई पप्पू उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंचा। लेकिन आरोपियों ने उसे भी नहीं छोड़ा और लोहे के सरिए से हमला कर दिया। हमले में पप्पू के सिर और कंधे पर गंभीर चोटें आईं। दोनों भाइयों को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी
हमले के बाद आरोपियों ने दोनों भाइयों को धमकी दी कि यदि वे दोबारा रात में दिखाई दिए तो उन्हें जान से मार देंगे। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना की शिकायत मिलने के बाद सिमरोल थाना पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का लाइसेंस रद्द:जांच में मिली 19 गंभीर खामियां; इमरजेंसी से ICU और फायर सेफ्टी तक नियमों का उल्लंघन

राम मंदिर को मिल सकता है पहला CEO:इनका नाम लगभग तय; आज ट्रस्ट की बैठक में लग सकती है अंतिम मुहर

नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा:अब तक 1127 लोगों की मौत; 4600 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर सियासी घमासान:भाजपा अध्यक्ष ने चिट्ठी से साधा निशाना; कांग्रेस ने पलटवार कर गिनाए आयोजन

नमक कारोबारी ने की आत्महत्या:जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के नाम पर साइबर ठग एक्टिव:सोशल मीडिया पर फर्जी रेट और बिक्री की पोस्ट वायरल; MPCA ने किया अलर्ट

नायब तहसीलदार बनकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से ठगी:शौचालय मरम्मत के नाम पर जाल में फंसाया

ज्वेलरी शॉप में लगी भीषण आग:व्यापारियों में मचा हड़कंप; फर्नीचर और सामान जलकर खाक

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!