नर्मदा स्नान के दौरान हुई 4 घटनाएं: नाविकों की सतर्कता से 16 श्रद्धालुओं को डूबने से बचाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ओंकारेश्वर।
तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में गुरुवार को गोमुख घाट पर नर्मदा स्नान के दौरान डूबने की चार अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। राहत की बात यह रही कि नाविक संघ के सदस्यों की तत्परता और साहसिक बचाव अभियान के चलते कुल 16 श्रद्धालुओं की जान बचा ली गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
अलग-अलग समय पर हुईं घटनाएं
नाविक संघ के सचिव अरुण वर्मा और जयराम भंवरिया ने बताया कि सभी घटनाएं गोमुख घाट पर अलग-अलग समय पर हुईं। सुबह 9 बजे 6 श्रद्धालु, 11 बजे 4 श्रद्धालु, 11:30 बजे 5 श्रद्धालु और दोपहर 1 बजे एक श्रद्धालु डूबने की स्थिति में पहुंच गया था।
बच्चे को बचाने उतरा पूरा परिवार, सभी फंसे
सुबह की घटना में एक 5 वर्षीय बालक अचानक गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए उसकी मां और दादी पानी में उतरीं, लेकिन वे भी गहराई में फंस गईं। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति भी मदद के लिए नदी में उतर गया। कुछ ही क्षणों में पांच लोग डूबने की स्थिति में पहुंच गए।
सुरक्षित बाहर निकाला
मौके पर मौजूद नाविक मुकेश वर्मा ने तुरंत नदी में छलांग लगाई और अन्य नाविकों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। एक महिला के पेट में पानी भर जाने से उसकी हालत बिगड़ गई थी, जिसे प्राथमिक उपचार देने के बाद सामान्य किया गया।
खंडवा की किशोरी भी डूबने से बची
एक अन्य घटना में खंडवा निवासी 15 वर्षीय टीना स्नान करते समय गहरे पानी में चली गई। उसके साथ मौजूद महिलाओं के शोर मचाने पर नाविकों ने तुरंत रेस्क्यू कर किशोरी को
सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवती के बचने पर परिजनों ने नाविकों और भगवान ओंकारेश्वर का आभार जताया।
कम जलस्तर बना खतरा
नाविक संघ के अनुसार नर्मदा का जलस्तर इस समय सामान्य से लगभग 15 फीट कम है। इससे नदी में कई जगह अचानक गहराई बन गई है। श्रद्धालु पानी कम देखकर नदी के बीच तक चले जाते हैं और गहरे हिस्से में पहुंचकर हादसे का शिकार हो जाते हैं।
सुरक्षा बढ़ाने की मांग
नाविक संघ ने प्रशासन से घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
संबंधित समाचार

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई:34 साल पुराने मामले में डिवीजन बेंच जाएगा IDA

वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़:जयस के प्रदर्शन में हंगामा; टीआई पर एफआईआर की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा:बिना लाइसेंस भंडारण पर केस दर्ज; पहले हो चुका है भीषण हादसा, 13 लोगों की हुई थी मौत

अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया:हादसे के घायलों से मिले; पूछा- रात में शहर में कैसे आया ट्रक

इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत:अंतिम विदाई के लिए घर भी नहीं मिला; मकान मालिक ने नवरात्रि का हवाला देकर रोका, अस्पताल परिसर में हुईं अंतिम रस्में

ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी:रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; फेसबुक लिंक से ऑर्डर किया

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज:बोले-पितृ पर्वत पर महामंडलेश्वर बन जाइए; भाजपा में ही सुनवाई नहीं हो रही

वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया:निलंबित टीआई के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग

रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी:महावत को पटक कर किया घायल; जान बचाकर भागे लोग

वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं:शहीद परिवारों ने भी लिया हिस्सा; पुलिस लाइन में पहली बार हुआ आयोजन

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़:बारिश के बीच पंडाल में घुसी सैकड़ों लोगों की भीड़, संकरे रास्ते में फंसे लोग, 19 की मौत, 25 घायल, सात गिरफ्तार

छेड़छाड़ की दो घटनाएं:गरबा खेल रही नाबालिग से बदसलूकी; घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप

वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं:जनता को जागरूक करेंगे: दिग्विजय सिंह; सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त:बोले- जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई; घायलों से अस्पताल में मिले केंद्रीय मंत्री

22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; गरबा देखकर लौटी मां और भाई ने देखा

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन:राजनीतिक विरोधाभास भी आया नजर; मुख्यमंत्री पहुंचे तो मंच से गायब हुए मंत्री

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!