कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक की आज अदालत में पेशी: थाने के बाहर सुरक्षा बढ़ाई; इतने दिनों में दूसरी बार पुलिस कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें शुक्रवार को कनॉट प्लेस में आयोजित ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले हिरासत में लिया गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 12 बजे उन्हें विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा।
आठ दिन के भीतर दीपके के खिलाफ यह दूसरी बार कार्रवाई हुई है। इससे पहले 10 अक्टूबर को उन्हें दिल्ली हवाई अड्डे पर विमान से हिरासत में लिया गया था। हालांकि, अगले दिन उन्हें रिहा कर दिया गया था।
इसी मामले में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा बोरा सहित करीब 150 लोगों को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया था। दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह करीब 5 बजे नेहा बोरा को रिहा कर दिया। पुलिस के अनुसार, दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत हिरासत से संबंधित औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें छोड़ा गया।
अभिजीत दीपके की पेशी से पहले मंदिर मार्ग थाने के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। कॉकरोच जनता पार्टी की कानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि दीपके को दोपहर करीब 12 बजे विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। वहीं, कनॉट प्लेस, संसद मार्ग और जंतर-मंतर पर बैरिकेडिंग जारी रही। हालांकि, इन इलाकों में यातायात की आवाजाही चलती रही।
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बीच केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित म्यूजियम पुलिस थाने में दिल्ली पुलिस के खिलाफ शून्य प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता दिल्ली विश्वविद्यालय की विधि छात्रा और एनएसयूआई कार्यकर्ता अथिरा विजयन हैं।
आरोप है कि 13 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन्हें रोका, गाली-गलौज की, घसीटा और मारपीट की। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश राज ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी गांधी, आंबेडकर और भगत सिंह के विचारों से प्रेरित हैं और अपना विरोध जारी रखेंगे।
उधर, दिल्ली पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को कनॉट प्लेस और नई दिल्ली के अन्य इलाकों में निषेधाज्ञा के उल्लंघन के मामले में कई प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस का कहना है कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कनॉट प्लेस में भीड़ जमा हुई। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत लागू प्रतिबंधों के उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

मायानगरी में कथित अनधिकृत निर्माण:मुंबई नगर निगम की कार्रवाई; दूसरे पक्ष का यह है कहना

MP में दो चक्रवात का असर:आज इन 21 जिलों में बारिश का अलर्ट; अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम

एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिलने से फैली सनसनी:नूडल्स खाकर सोया था परिवार; जांच में जुटी पुलिस

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में इतने आतंकियों को मार गिराया:इस इलाके में तलाशी अभियान जारी; क्या नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश थी

प्रधानमंत्री ने किस शहर के खिलाड़ी की पीठ थपथपाई:किस खेल में बढ़ाया देश का गौरव; बोले-ऐसे ही मेहनत करते रहिए

कुलीनों के क्लब में इतने करोड़ के टेंडर को लेकर विवाद गहराया:मैनेजिंग कमेटी में मतभेद; इतने सदस्यों ने मांगा हिसाब

क्या बोलकर मुस्करा उठी लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष:किससे मिलने के बाद मीडिया से क्या कहा; राजनीतिक गलियारों में चर्चा का आलम

दुपट्टे पर क्या लिखा देखकर चौंक गए वरिष्ठ कांग्रेस नेता:बोले-कामरेड पार्टी का इससे क्या लेना-देना; राजनीतिक गलियारों में चर्चा का दौर

बिना अनुमति पेड गरबा कराने का आरोप:हिंदू जागरण मंच ने पुलिस को सौंपे सबूत; संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

जलसंकट की आशंका गहराने लगी:ट्यूबवेल कम पानी दे रहे; कई बोरिंग बंद हो चुके, खेती पर भी असर

एक्सप्रेस-वे से नाले में गिरा ट्रैवलर:अब तक इतने लोगों की जान गई; इस जिले के निवासी जा रहे थे धर्मस्थल, ऐसे निकाले शव

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!