खबर
Top News

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने फिर जताई उपेक्षा पर नाराजगी: बोलीं- करोड़ों खर्च कर पूछा गोपाल मंदिर का क्या करें; मैंने कहा- मेरे सिर पर रख दो

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 जुलाई 2026, 3:02 pm
शेयर करें:
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने फिर जताई उपेक्षा पर नाराजगी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और इंदौर की आठ बार सांसद रहीं सुमित्रा महाजन (ताई) ने एक बार फिर इंदौर की उपेक्षा का मुद्दा उठाया है। बीते एक सप्ताह में यह तीसरा मौका है, जब उन्होंने सार्वजनिक रूप से शहर के विकास और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर नाराजगी जाहिर की है।

इस बार उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजना, गोपाल मंदिर के जीर्णोद्धार और शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

स्थानीय जरूरतों और जनभावनाओं का पर्याप्त ध्यान नहीं रखा
प्रेस क्लब में अभ्यास मंडल द्वारा आयोजित 'उपेक्षित इंदौर' विषयक जनसंवाद कार्यक्रम में सुमित्रा महाजन ने कहा कि शहर के विकास कार्यों में स्थानीय जरूरतों और जनभावनाओं का पर्याप्त ध्यान नहीं रखा गया।

उन्होंने कहा, 'स्मार्ट सिटी में क्या-क्या हुआ, यह सुनकर आपको आश्चर्य होगा। करोड़ों रुपये खर्च कर गोपाल मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया और बाद में मुझसे पूछा गया कि अब इसका क्या करें। मैंने कहा- मेरे सिर पर रख दो।"

महाजन ने कहा कि अधिकारी कई बार ऐसे फैसले कर देते हैं, जिन पर जनप्रतिनिधियों और समाज को समय रहते ध्यान देना चाहिए। यह देखना जरूरी है कि जो निर्माण हो रहा है, वह वास्तव में इंदौर की जरूरतों और शहर की पहचान के अनुरूप है या नहीं।

'उज्जैन का विकास हो, लेकिन इंदौर की अनदेखी नहीं'
उन्होंने कहा कि उज्जैन का विकास होना स्वागतयोग्य है और इससे इंदौर पर दबाव भी कम होगा, लेकिन इसके साथ-साथ इंदौर के विकास कार्यों को भी समान प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

एक सप्ताह में तीन बार उठाए इंदौर के मुद्दे
सुमित्रा महाजन पिछले कुछ दिनों से लगातार इंदौर से जुड़े अधूरे विकास कार्यों को लेकर मुखर हैं। 16 जुलाई को उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर इंदौर एयरपोर्ट विस्तार का मामला उठाया था।

इसके बाद उन्होंने पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर कहा था कि 'इंदौर को अनाथ समझा जा रहा है और यात्रियों के साथ दोयम दर्जे जैसा व्यवहार किया जा रहा है।' अब जनसंवाद कार्यक्रम में उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजना और शहर की विकास योजनाओं पर सवाल उठाए हैं।

संबंधित समाचार

अर्पना स्वीट्स की मिठाई में फफूंद
Top News

अर्पना स्वीट्स की मिठाई में फफूंद:बच्ची की तबीयत बिगड़ी; फूड इंस्पेक्टर बताकर राहुल के फोन से उठे सवाल

7 minutes ago
मोहन की लीला न्यारी
Top News

मोहन की लीला न्यारी:जन्माष्टमी और सियासी हांडी; भागीरथपुरा से विदिशा, दतिया, ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड तक फोड़ी सियासी हांडी

10 minutes ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मौतों का आंकड़ा 22 पहुंचा; 112 अस्पताल में, ठेकेदार समेत 30 पर FIR, 10 गिरफ्तार

14 minutes ago
आ रहे हैं महाराजाधिराज
Top News

आ रहे हैं महाराजाधिराज:राजा महाकाल की अगवानी में दुल्हन-सी सजी अवंतिकापुरी

19 minutes ago
60 क्विंटल फूलों से सजा बाबा  का दरबार
Top News

60 क्विंटल फूलों से सजा बाबा का दरबार:आज निकलेगी राजसी सवारी; उमड़ा आस्था का सैलाब

about 1 hour ago
कांग्रेस को घेरने निकले भाजपा शहर अध्यक्ष, खुद घिरे
Top News

कांग्रेस को घेरने निकले भाजपा शहर अध्यक्ष, खुद घिरे:सरदार पटेल को बताया भारत का पहला प्रधानमंत्री; कांग्रेस बोली- नेताओं के लिए लगाएंगे इतिहास की क्लास

about 1 hour ago
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में एमपी के छात्र की मौत
Top News

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में एमपी के छात्र की मौत:सुबह ही दिल्ली पहुंचा था; दोपहर में गिर गई इमारत

about 1 hour ago
कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर शराब दुकान
Top News

कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर शराब दुकान:विधायक की रिश्तेदारी वाले को इतने लाख सालाना किराया; किरायानामे में कम

about 1 hour ago
‘एक तरफ जागरूकता, दूसरी तरफ ‘नशे का शो-ऑफ’
Top News

‘एक तरफ जागरूकता, दूसरी तरफ ‘नशे का शो-ऑफ’:शराब-सिगरेट वाली वायरल स्टोरी ने खींचा ध्यान

about 1 hour ago
मतदाता सूची पर बड़ा सवाल
Top News

मतदाता सूची पर बड़ा सवाल:उपचुनाव स्थगित; कानून-व्यवस्था का खतरा

about 2 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर से जागा प्रशासन
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर से जागा प्रशासन:ड्राइवर और गनमैन से होगी पूछताछ; DCP नेमप्लेट वाली कार ने बच्चे-बुजुर्ग को मारी थी टक्कर, वीडियो सामने आते ही जांच शुरू

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा
Top News

जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा:अपनों की चिताएं देख रो पड़े लोग; मामले में नेता का नाम भी आया सामने

about 3 hours ago
जहरीली शराब ने उजाड़ा परिवार
Top News

जहरीली शराब ने उजाड़ा परिवार:पिता के बाद बड़े बेटे राम प्रसाद की भी मौत; छोटा बेटा अस्पताल में

about 3 hours ago
मार्च की डेडलाइन बीती
Top News

मार्च की डेडलाइन बीती:6 महीने बाद भी मुआवजा नहीं; जमीन देने वाले किसान परेशान

about 3 hours ago
सागर जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन
Top News

सागर जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन:अब ढाबे से 50 लाख की स्प्रिट पकड़ी; 12 ड्रमों में छिपाकर रखी थी, 3 गिरफ्तार

about 3 hours ago
‘रेटिंग करो और कमाओ’ के झांसे में फंसा युवक
Top News

‘रेटिंग करो और कमाओ’ के झांसे में फंसा युवक:टास्क बढ़ते गए और डूबते गए रुपए

about 3 hours ago
ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन
Top News

ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन:एक दिन में 1300 से ज्यादा चालान बनाए; रॉन्ग साइड चलने वालों पर केस, 2.30 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला

about 3 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी हलचल तेज
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी हलचल तेज:मैदान की परमिशन अब भी अटकी; कांग्रेस ने 3 जगह की मांगी मंजूरी

about 4 hours ago
रास्ता बताना पड़ा भारी
Top News

रास्ता बताना पड़ा भारी:कार में खींचकर ले गए बदमाश; गला दबाकर इतने हजार लूटे

about 4 hours ago
बिल्डिंग हादसा
Top News

बिल्डिंग हादसा:6 लोगों की मौत; 12 का रेस्क्यू, मलबे में अब भी जिंदगी की तलाश

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!