कॉलेज के पूर्व एग्जाम कंट्रोलर की अनोखी मांग: पद से हटने पर डायरेक्टर से मांगी कक्ष के बाहर मृत्यु की अनुमति
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एसजीएसआईटीएस (श्री गोविंदराम सेकसरिया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस) में लंबे समय से चल रहे प्रशासनिक विवाद और रिजल्ट में देरी के बीच बड़ा फैसला लिया गया है।
एग्जाम कंट्रोलर पद से हटाए गए
संस्थान के परीक्षा नियंत्रक प्रो. लीलाधर मालवीय को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह प्रो. स्मिता वर्मा को नया एग्जाम कंट्रोलर नियुक्त किया गया है।
मृत्यु की अनुमति मांगने से हड़कंप
पद से हटाए जाने के बाद प्रो. मालवीय ने संस्थान के डायरेक्टर को लिखे पत्र में चौंकाने वाली मांग रखी। उन्होंने डायरेक्टर के केबिन के बाहर मृत्यु की अनुमति देने की बात कही, जिससे पूरे संस्थान में हड़कंप मच गया।
अनुशासनहीनता के आरोप
जानकारी के मुताबिक, प्रो. मालवीय पर संस्थान के इंटरनल व्हाट्सएप ग्रुप में वरिष्ठ प्रोफेसरों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के आरोप हैं। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर संस्थान और प्रबंधन के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए थे।
इन्हीं कारणों से कॉलेज प्रबंधन ने अनुशासनहीनता और प्रोटोकॉल उल्लंघन के आधार पर उन्हें पद से हटाया।
जांच के लिए हाई लेवल कमेटी
मामले की गंभीरता को देखते हुए संस्थान प्रबंधन ने एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की है। इस कमेटी में बाहरी आईटी विशेषज्ञ प्रोफेसरों को शामिल किया गया है, जो सॉफ्टवेयर अपडेट और डाटा हैंडलिंग में संभावित गड़बड़ियों की भी जांच करेंगे।
एनएसयूआई का प्रदर्शन जारी
इधर, एनएसयूआई द्वारा कॉलेज परिसर में फीस बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन भी जारी है। एक तरफ प्रशासनिक विवाद और दूसरी तरफ छात्र आंदोलन से संस्थान का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!