पूर्व सीएम का अपनी ही पार्टी पर निशाना: बोले; ‘मेरे बयानों को निजी राय बताकर छोड़ दिया जाता था’
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपनी ही पार्टी के पूर्व नेताओं और पदाधिकारियों के रवैये पर सवाल उठाए हैं।
उनके सोशल मीडिया अकाउंट ‘ऑफिस ऑफ दिग्विजय सिंह’ से जारी पोस्ट में उन्होंने कांग्रेस के पुराने रुख और आरएसएस को लेकर पार्टी के भीतर रही असहमति का जिक्र किया।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह 1972 से आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के खिलाफ राजनीतिक रूप से आवाज उठाते रहे हैं।
उन्होंने दावा किया कि जब भी उन्होंने इन संगठनों को लेकर बयान दिए, कांग्रेस के तत्कालीन एआईसीसी मीडिया विभाग के प्रमुख उनके बयानों से दूरी बना लेते थे और उन्हें उनका ‘निजी बयान’ बता देते थे।
उन्होंने कहा कि वह ऐसे क्षेत्र से आते हैं, जिसे आरएसएस की ‘नर्सरी’ कहा जाता था। वहीं से उन्होंने चुनाव लड़ा, जीत हासिल की और कांग्रेस को भी चुनाव जिताया।
पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री पर भी सवाल
दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि बम धमाकों के मामलों में कथित रूप से आरोपी आरएसएस कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत लेकर जब वह तत्कालीन केंद्रीय गृहमंत्री के पास पहुंचे, तो उन्होंने आरएसएस को ‘राष्ट्रवादी संगठन’ बताया था।
‘अब पार्टी ने संघ का असली चेहरा पहचाना’
दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि अब कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने आरएसएस को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया है।
उन्होंने राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी का नाम लेते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने अब संघ के ‘असली चेहरे’ को पहचान लिया है।
दिग्विजय सिंह की इस पोस्ट के बाद कांग्रेस के पुराने राजनीतिक रुख और आरएसएस को लेकर पार्टी के भीतर रहे मतभेदों पर चर्चा फिर तेज हो गई है।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!