पूर्व सीएम का सवाल-ड्रग्स आसानी से कैसे मिल रही
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के 21 वर्षीय युवक ईशान बड़गुजर की गोवा में हुई संदिग्ध मौत ने अब गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुरुआती जांच और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक यह मामला सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि पार्टी ड्रग्स और नाइटलाइफ से जुड़े खतरनाक ट्रेंड की ओर इशारा कर रहा है। जानकारी के अनुसार, ईशान 2 अप्रैल को अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए गोवा गया था। शनिवार रात सभी लोग वागाटोर इलाके के एक क्लब में पार्टी कर रहे थे।
इसी दौरान देर रात ईशान की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसे घबराहट, बेचैनी और शारीरिक असामान्य प्रतिक्रियाएं होने लगीं, जिसके बाद दोस्तों ने तुरंत उसे अंजुना के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गोवा के सूत्रों के अनुसार, पार्टी के दौरान कथित रूप से सिंथेटिक ड्रग्स का सेवन किया गया था। मेडिकल इनपुट में सामने आया है कि युवक ने शराब के साथ एमडीएमए जैसे ड्रग्स का सेवन किया, जो शरीर के लिए बेहद खतरनाक संयोजन माना जाता है। डॉक्टरों के अनुसार ऐसे मामलों में मस्तिष्क और फेफड़ों में सूजन, हृदय गति में असामान्य बदलाव और अचानक शारीरिक सिस्टम फेल होने जैसी स्थिति बन सकती है।
ड्रग्स में थी मिलावट, पुलिस कर रही जांच... जांच से जुड़े सूत्रों का यह भी कहना है कि ड्रग्स में मिलावट की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। गोवा पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्लब में ड्रग्स की सप्लाई कैसे हो रही थी और इसके पीछे कौन लोग शामिल हो सकते हैं।
अंजुना पुलिस ने मामले को अप्राकृतिक मौत के रूप में दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस क्लब स्टाफ, मौजूद लोगों और मृतक के दोस्तों से पूछताछ कर रही है, ताकि पूरी घटनाक्रम की कड़ी जोड़ी जा सके।
केजरीवाल ने पूछा...कहां से आ रही ड्रग्स... इस घटना ने राजनीतिक हलचल भी तेज है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए सवाल उठाया कि गोवा में ड्रग्स इतनी आसानी से कैसे उपलब्ध हो रही है। उन्होंने इसे गंभीर प्रशासनिक मुद्दा बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद विधायक ने दी प्रतिक्रया
खुलासा फर्स्ट हमेशा ड्रग्स जैसे मादक पदार्थों के खिलाफ खबरें प्रकाशित करता आ रहा है, वहीं गोवा में हुए इस हादसे को लेकर भी प्रमुखता से ड्रग्स के खिलाफ प्रकाशन किया था। गोवा के कांग्रेस विधायक रघु देसाई ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मीडिया में पहले प्रकाशित खबरों में ड्रग्स के बढ़ते नेटवर्क को लेकर जो बातें सामने आई थीं, यह घटना उन्हें सही साबित करती है।
उन्होंने कहा कि उस रिपोर्ट में ड्रग्स से जुड़े कारोबार और उसकी सप्लाई चेन को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए थे, जिन्हें नजरअंदाज किया गया। अब इस तरह की घटनाएं यह संकेत दे रही हैं कि मामला बेहद गंभीर है।
रघु देसाई ने मांग की कि ड्रग्स नेटवर्क, उससे जुड़े लोगों और सप्लाई चैन की गहराई से जांच कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि युवाओं को इस खतरे से बचाया जा सके।
संबंधित समाचार

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!