भस्म आरती में शामिल हुईं लोकगायिका और अभिनेत्री: बाबा का लिया आशीर्वाद; जलाभिषेक कर किया जाप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
प्रसिद्ध गुजराती लोकगायिका किंजल दवे और फिल्म अभिनेत्री मोनल गज्जर रविवार तड़के विश्व प्रसिद्ध श्रीमहालेश्वर मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान श्री महाकालेश्वर की दिव्य भस्म आरती में सहभागिता कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों कलाकारों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ आरती में हिस्सा लिया तथा मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की।
नंदी महाराज का पूजन
जानकारी के अनुसार, किंजल दवे और मोनल गज्जर सुबह करीब 4 बजे महाकाल मंदिर पहुंचीं। वे नंदी हॉल में बैठकर करीब दो घंटे तक भस्म आरती में शामिल रहीं और इस दौरान भगवान महाकाल का जाप करती नजर आईं। दोनों ने नंदी महाराज का पूजन कर अपने परिवार एवं शुभचिंतकों की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर प्रबंध समिति ने किया स्वागत
भस्म आरती के उपरांत दोनों कलाकारों ने भगवान महाकाल का जलाभिषेक भी किया। इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने उनका स्वागत कर सम्मानित किया। दर्शन के बाद किंजल दवे ने कहा कि पिछले दो महीनों में यह उनका दूसरा महाकाल दर्शन है।
मैं स्वयं को धन्य महसूस कर रही
उन्होंने भावुक होकर कहा, बाबा महाकाल ने मुझे एक बार फिर अपने दरबार में बुलाया है। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं स्वयं को धन्य महसूस कर रही हूं और बाबा का आभार व्यक्त करती हूं।
गुजराती और तेलुगु फिल्मों में दिखाई प्रतिभा
वहीं, गुजराती और तेलुगु फिल्मों में अपनी अभिनय प्रतिभा के लिए पहचान रखने वाली मोनल गज्जर भी श्रद्धा भाव से बाबा महाकाल की आराधना करती नजर आईं। उल्लेखनीय है कि वह इससे पहले 8 अप्रैल को भी महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन पहुंच चुकी हैं।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!