खबर
Top News

आधा दर्जन कॉलोनियों के नलों में आ रहा झागदार पानी: भाजपा के बागी पार्षद ने दी सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 अप्रैल 2026, 7:17 pm
शेयर करें:
आधा दर्जन कॉलोनियों के नलों में आ रहा झागदार पानी

खुलासा फर्स्ट, नागदा।
नपा का सिस्टम फेल हो चुका है। शहर में पहली बार एक माह से लगातार पीले, मटमैले और झागदार पानी की शिकायत आ रही है। बावजूद आरओ का पानी पिलाने का दावा करने वाले मौन है। जनता अपना आक्रोश सोशल मीडिया पर निकाल रही है, परंतु शर्म खो चुके अधिकारी और जनप्रतिनिधि जनता के सवालों का न जवाब दे पा रहे न व्यवस्था ठीक कर रहे।

हाल यह है शनिवार को आधा दर्जन क्षेत्रों में झागदार मटमैला पानी सप्लाय हुआ, जो नहाने लायक भी नहीं था। फिटकरी डालने के बाद भी साफ नहीं हो पाया। मजबूरन लोगों को आरओ केन की खरीदी कर पेयजल व्यवस्था करना पड़ी।

पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्रसिंह राणावत ने बताया एक माह से उनके वार्ड में मटमैला दूषित पानी सप्लाय हो रहा है। शिकायत पर 4 दिन पहले इंजीनियर हर्षित माथुर ने निरीक्षण कर व्यवस्था में सुधार की बात कहीं थी। पुराने लीकेज और पुराने कनेक्शन काटने के बाद भी शनिवार को हद से ज्यादा गंदा पानी आया।

रहवासी वही पानी लेकर उनके घर भी पहुंचे। राणावत ने सीएमओ और इंजीनियर को कॉल भी किया। सीएमओ ने माना फिल्टर प्लांट पर पानी साफ है, परंतु सप्लाय में गंदा आ रहा है। लेकिन व्यवस्था दुरुस्त कब तक होगी, नहीं बता पाए। श्रीराम कॉलोनी के लोगों ने मीडिया के सामने ही आरओ पानी को खरीदा।

जनता के बीच जाएंगे, कार्रवाई नहीं तो सामूहिक इस्तीफा देंगे
मावर बोले नपा भ्रष्टाचार, पेयजल, सफाई आदि समस्याओं को लेकर जनता के बीच जाएंगे। जहां जनता का साथ मांगकर आंदोलन किया जाएगा। व्यवस्था नहीं सुधरी तो भागीरथपुरा जैसी गंभीर स्थिति शहर में भी बन सकती है। वह बोले कि अगर जल्द दोषियों पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो भाजपा के 12 पार्षद सामूहिक इस्तीफा देंगे।

इंजीनियर बोले- लीकेज से सप्लाय हुआ मटमैला पानी
इंजीनियर हर्षित माथुर ने बताया बायपास पर लीकेज मिला था। जिसे गुरुवार रात सुधारा गया था, परंतु ट्रायल के दौरान ही मिट्‌टी गिरने से पाइप का जाइंट खुल गया, जिससे पाइप में गड्‌ढे का पानी चला गया था। शुक्रवार को लीकेज दुरुस्त कर पेजयल टंकियों को भरा था। इस वजह से ही शनिवार को पानी खराब सप्लाय हुआ। शनिवार शाम की सप्लाय में पानी कुछ हद तक साफ हुआ है। रविवार को दोबारा वार्डों में चेक किया जाएगा, तब भी खराब मिला तो पाइप लाइन की वॉशिंग की जाएगी।

नपा शहर को बनाना चाह रही दूसरा भागीरथपुरा
पार्षद प्रतिनिधि अशोक मावर ने नपाध्यक्ष सहित अफसरों की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाकर कहा नपा शहर को दूसरा भागीरथपुरा बनाना चाह रही है। एक माह से शहर को धीमे जहर के रुप में दूषित पानी पिलाया जा रहा है। मोबाइल और केबल बिछाने के लिए सड़कों की खुदाई की जा रही है।

रात में की जाती है और मौके पर न टाइम कीपर रहता है न टेक्निकल इंजीनियर रहता है। ऐसे में जमीन के अंदर मशीनों से खुदाई में पेयजल की राइजिंग और डिस्ट्रीब्यूशन लाइन क्षतिग्रस्त हो रही है, जिससे घरों तक पहुंच रहा पानी दूषित हो गया है। बायपास पर लीकेज उदाहरण है। 

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 1 hour ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 1 hour ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 2 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 2 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 2 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 2 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 2 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 3 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 3 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 3 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 3 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 3 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 3 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 4 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 4 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 4 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 4 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!