बड़ा गणपति पर 10 दिन में शुरू होगा फ्लायओवर का काम: समीक्षा बैठक में लापरवाही पर मंत्री ने अफसरों को लताड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के सबसे व्यस्ततम और पुराने हिस्से को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रस्तावित बड़ा गणपति और चंदन नगर फ्लायओवर को लेकर कड़ा रुख अख्तियार कर लिया गया है। शनिवार को आईडीए कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दो साल से चल रही सुस्त कागजी कवायद पर गहरी नाराजगी जताई।
मंत्री ने स्पष्ट लहजे में कहा कि वर्क ऑर्डर होने के बावजूद पाइप लाइनों को हटाने का काम शुरू न होना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने अफसरों को अल्टीमेटम दिया है कि अगले 10 दिन के भीतर मौके पर काम शुरू हो जाना चाहिए। बैठक में मंत्री ने साफ कर दिया कि ये दोनों प्रोजेक्ट सिंहस्थ के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं, इसलिए निर्माण में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वैकल्पिक मार्ग तैयार करने के दिए निर्देश
फ्लायओवर निर्माण के दौरान ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने एडि. पुलिस कमिश्नर आरके सिंह और अन्य अधिकारियों को वैकल्पिक मार्ग के निर्देश दिए हैं। अफसरों ने बताया कि बड़ा गणपति चौराहे पर मेट्रो स्टेशन भी प्रस्तावित है, जिससे यातायात का दबाव बढ़ेगा।
ऐसे में रामबाग और किला मैदान की तरफ से आने वाले भारी ट्रैफिक के लिए जिंसी और कंदीलपुरा मार्ग को विकल्प देखा जा रहा है। मंत्री ने इन संकरी सड़कों को तुरंत दुरुस्त करने को कहा है ताकि निर्माण के दौरान जनता को जाम से जूझना न पड़े।
बैठक में सुस्त निर्माण एजेंसियों को लेकर भी तीखे सवाल उठे। निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल और एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर ने उन एजेंसियों पर नकेल कसने की बात कही जो कई प्रोजेक्ट हाथ में लेकर काम लटका रही हैं। मंत्री ने सख्त निर्देश दिए कि सोमवार को सभी एजेंसियों की बैठक बुलाकर उनकी जवाबदेही तय की जाए।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!