4 जगह भड़की लपटें: 3 दुकानें और एक मकान का सामान खाक
KHULASA FIRST
संवाददाता

किराना दुकान, ट्रांसपोर्ट ऑफिस और रेडीमेड कारखाना आए चपेट में
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में शुक्रवार रात अलग-अलग क्षेत्रों में आग लगने की चार घटनाएं सामने आईं, जिसमें 3 दुकानें और एक मकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर हजारों लीटर पानी की मदद से आग पर काबू पाया।
फायर ब्रिगेड के एसआई संतोष दुबे के अनुसार पहली घटना शाम करीब साढ़े सात बजे चोइथराम मंडी क्षेत्र में हुई, जहां उमेश पिता चतुरजी की किराना दुकान में आग लग गई। आग की चपेट में दुकान में रखा किराना सामान, पंखें, कूलर सहित अन्य सामग्री जलकर नष्ट हो गई।
आग ने पास स्थित प्रीत पिता दयाल सिंह पाल के ट्रांसपोर्ट ऑफिस को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे ऑफिस में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज, कूलर और अन्य सामान जलकर खाक हो गया।
इसी तरह इंद्रलोक कॉलोनी में पीयूष मंगलानी के रेडीमेड कारखाने में भी आग लग गई। कारखाने में बच्चों के रेडीमेड कपड़े तैयार किए जाते थे, जो पूरी तरह जल गए। दमकल की टीम ने करीब 5 हजार लीटर से अधिक पानी का उपयोग कर आग पर नियंत्रण पाया।
एक अन्य घटना आरएपीटीसी पेट्रोल पंप के पास स्थित मकान में हुई, जहां गृहस्थी का सामान आग की भेंट चढ़ गया। इसके अलावा रोबोट चौराहे के समीप कचरे के ढेर में भी आग लगी, जिसे समय रहते बुझा दिया गया।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!