प्यार में सिंदूर मिटाने की पांच गुनहगार एक ही बैरक में: हर सुबह भजन-कीर्तन; दिनभर अपराधबोध और आत्ममंथन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मेरठ।
कभी प्रेम संबंधों के चलते अपने ही पति की हत्या के आरोपों में सुर्खियां बनीं पांच महिलाएं आज जेल की एक ही बैरक में दिन काट रही हैं। मेरठ की चौधरी चरण सिंह जिला कारागार की बैरक नंबर 12ए में पांच महिलाएं भी बंद हैं, जिन्होंने पराए संबंधों के मोह में अपने ही परिवार के खिलाफ घातक षड्यंत्र रच डाला। पांच जहां पति की हत्या की गुनहगार हैं।
दिन की शुरुआत भजन-कीर्तन व प्रार्थना से
हत्या के अलग-अलग मामलों में न्यायिक हिरासत में बंद इन महिलाओं की जिंदगी अब सलाखों के पीछे सिमट गई है। जेल प्रशासन के अनुसार, अधिकांश महिलाएं अपने किए पर पछतावा जताती हैं और दिन की शुरुआत भजन-कीर्तन व प्रार्थना से करती हैं।
जेल की बैरक में बंद इन महिलाओं में चर्चित मुस्कान, अंजलि, रविता, कोमल और दामिनी शामिल हैं। सभी अलग-अलग मामलों में अपने-अपने पतियों की हत्या या हत्या की साजिश रचने के आरोपों का सामना कर रही हैं। कुछ मामलों में जांच जारी है, जबकि कुछ मामलों में न्यायिक प्रक्रिया चल रही है।
एक-दूसरे का सहारा बनने की कोशिश
जेल प्रशासन का कहना है कि इन महिलाओं को एक ही बैरक में रखने का उद्देश्य उन्हें मानसिक रूप से संभालना और सकारात्मक माहौल देना है। अधिकांश महिलाएं दिनभर आत्ममंथन करती हैं और अपने परिवार व बच्चों की चिंता में डूबी रहती हैं।
ये हैं चर्चित मामले
मुस्कान पर मार्च 2025 में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव ड्रम में छिपाने का आरोप है। वहीं रविता पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने और साक्ष्य छिपाने के प्रयास का आरोप है।
अंजलि पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराने का आरोप है। कोमल पर बहन के मंगेतर के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। दामिनी पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराने का आरोप है।
जेल प्रशासन की नजर
जेल अधिकारियों के मुताबिक सभी बंदियों की गतिविधियों पर नियमित निगरानी रखी जा रही है। उन्हें निर्धारित दिनचर्या का पालन कराया जाता है और समय-समय पर काउंसलिंग भी उपलब्ध कराई जाती है
संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!