बालिका गृह से दो साल में पांच लापता: अब दर्ज हुए अपहरण के केस; जांच के लिए एसआईटी गठित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इटारसी।
नर्मदापुरम जिले के इटारसी स्थित मुस्कान बालिका गृह से पिछले दो वर्षों में पांच नाबालिग बालिकाओं के लापता होने का मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है।
गुमशुदगी के मामलों में समय पर एफआईआर दर्ज नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा ने विशेष जांच दल (SIT) गठित कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अब पांचों मामलों में अलग-अलग अपहरण के प्रकरण दर्ज कर बालिकाओं की तलाश तेज कर दी है।
17 जुलाई को सामने आया मामला
पुलिस के मुताबिक, 17 जुलाई को मुस्कान बालिका गृह से पांच नाबालिग बालिकाओं के लापता होने की सूचना मिलने के बाद थाना इटारसी में पांच अलग-अलग मामले दर्ज किए गए।
इसके बाद एसपी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, एसडीओपी वीरेंद्र मिश्रा, थाना प्रभारी सौरभ पांडे, महिला थाना प्रभारी राखी मौर्य और पथरौटा थाना प्रभारी मोनिका गौर ने बालिका गृह पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की और प्रबंधन से पूछताछ की।
जांच में नहीं मिले गुमशुदगी के रिकॉर्ड
पुलिस जांच के दौरान संस्था की ओर से बालिकाओं के लापता होने की सूचना पुलिस को दिए जाने संबंधी कोई दस्तावेज या रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया जा सका।
इसके बाद एसपी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है, जिसमें एक निरीक्षक और तीन उपनिरीक्षक शामिल हैं।
साइबर सेल भी तलाश में जुटी
पुलिस का कहना है कि साइबर सेल और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पांचों बालिकाओं की तलाश की जा रही है। कुछ इनपुट मिले हैं कि इनमें से कुछ लड़कियां रेलवे स्टेशन क्षेत्र में हो सकती हैं। पुलिस सभी संभावित स्थानों पर तलाश अभियान चला रही है।
भाजपा नेता की संस्था पर उठे सवाल
मुस्कान बालिका गृह का संचालन भाजपा नेता एवं पार्षद पति मनीष ठाकुर करते हैं। वे महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पॉक्सो मामलों में सपोर्ट पर्सन के रूप में भी नियुक्त हैं।
मनीष ठाकुर का दावा है कि बालिकाओं के लापता होने की हर घटना की सूचना समय पर पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। उनका कहना है कि कलेक्टर, एसपी और बाल कल्याण समिति की बैठक के बाद पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज किए।
पुलिस की भूमिका भी जांच के दायरे में
थाना प्रभारी सौरभ पांडे ने बताया कि उन्होंने हाल ही में पदभार संभाला है और मामला सामने आते ही एफआईआर दर्ज कर बालिकाओं की तलाश शुरू कर दी गई।
वहीं, एसपी साईं कृष्णा एस. थोटा ने कहा कि नाबालिगों के लापता होने के मामलों में तत्काल एफआईआर दर्ज होना चाहिए था। इसमें यदि तत्कालीन पुलिस अधिकारियों या संस्था की ओर से किसी स्तर पर लापरवाही हुई है तो उसकी भी जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
कब-कब गायब हुईं बालिकाएं
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार 10 जुलाई 2024 को 17 वर्षीय किशोरी लापता हुई। 25 दिसंबर 2025 को एक साथ तीन नाबालिग बालिकाएं गायब हुईं। 14 जून 2026 को 13 वर्षीय एक और बच्ची लापता हो गई।
इन सभी मामलों में 17 जुलाई को गुमशुदगी और अपहरण के प्रकरण दर्ज किए गए। एसपी साईं कृष्णा एस. थोटा ने कहा कि एफआईआर दर्ज होने में हुई देरी और पूरे मामले में संस्था की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!