वारदात के पांच दिन बाद भी हत्यारा पति पुलिस की गिरफ्त से बाहर: गिरफ्तारी पर इतना इनाम; चार से अधिक पुलिस टीमें तलाश में जुटीं, मोबाइल घर छोड़कर भागा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
डाक विभाग की पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी हत्याकांड में वारदात के पांच दिन बाद भी मुख्य आरोपी और मृतका के पति अखिलेश सैनी का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस की चार से अधिक टीमें अलग-अलग स्थानों पर उसकी तलाश में जुटी हैं। आरोपी की गिरफ्तारी या उसके बारे में पुख्ता सूचना देने वाले के लिए 10 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की गई है।
11 जुलाई को सरकारी आवास में हुई थी हत्या
यह सनसनीखेज घटना 11 जुलाई को डाककुंज कॉलोनी स्थित सरकारी आवास में हुई थी। 38 वर्षीय पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की घर के भीतर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय उनके दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। जब बच्चे स्कूल से लौटे तो उन्होंने घर के अंदर मां का खून से लथपथ शव देखा और तत्काल अपने नाना को सूचना दी। वारदात के बाद से ही उर्मिला के पति अखिलेश सैनी का कोई पता नहीं है।
जांच से बचने के लिए मोबाइल घर पर छोड़ गया
जांच अधिकारियों के अनुसार आरोपी पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुआ। पुलिस का मानना है कि उसे इस बात का अंदाजा था कि मोबाइल फोन जांच का सबसे अहम माध्यम बन सकता है। इसी वजह से वह अपने दोनों मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गया, जिससे उसकी लोकेशन और संपर्कों का पता लगाना मुश्किल हो गया है।
नई सिम और डिजिटल लेनदेन का भी नहीं मिला सुराग
पुलिस को आशंका है कि फरारी के दौरान आरोपी ने नई सिम का इस्तेमाल किया होगा, लेकिन अब तक ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला है। उसके बैंक खाते, यूपीआई या अन्य डिजिटल भुगतान माध्यमों से भी किसी तरह की गतिविधि सामने नहीं आई है। इससे पुलिस को उसकी लोकेशन ट्रेस करने में कठिनाई हो रही है।
सीसीटीवी से बचकर निकला, स्टेशन और बस स्टैंड पर मिला सुराग
जांच में सामने आया है कि आरोपी बच्चों को दोपहिया वाहन की चाबी देने के बाद ऐसे रास्ते से निकला, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। हालांकि बाद में उसके कुछ फुटेज इंदौर रेलवे स्टेशन पर मिले। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि उसने दिल्ली जाने के लिए ट्रेन का टिकट बुक कराया था, लेकिन बाद में उसे रद्द कर दिया। इसके बाद वह सरवटे बस स्टैंड क्षेत्र की ओर जाता दिखाई दिया।
खलघाट में देखे जाने की सूचना
पुलिस को हाल ही में सूचना मिली कि अखिलेश सैनी को खलघाट क्षेत्र में देखा गया था। पुलिस ने इस इनपुट के आधार पर जांच शुरू की है, हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
रिश्तेदारों और कारोबार से जुड़े लोगों से पूछताछ
जांच के दौरान पुलिस आरोपी के अगरबत्ती कारोबार से जुड़े लोगों की जानकारी भी जुटा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि वह किसी कारोबारी, परिचित या रिश्तेदार के संपर्क में तो नहीं है। भोपाल में रहने वाले उसके माता-पिता सहित अन्य परिजनों से भी पूछताछ की गई है।
परिजनों ने लगाए थे विवाद के आरोप
मृतका के परिजनों का आरोप है कि अखिलेश सैनी अक्सर उर्मिला के साथ विवाद करता था। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर घरेलू विवाद और अन्य संभावित कारणों की पड़ताल कर रही है।
ओंकारेश्वर में हुआ अस्थि विसर्जन
उधर, उर्मिला सैनी की अस्थियों का ओंकारेश्वर में विधि-विधान से विसर्जन कर दिया गया है। परिवार के अनुसार उनके दोनों बच्चों प्रेक्षा और अव्यक्त की शेष शोक रस्में खंडवा स्थित नाना-नानी के घर पर संपन्न कराई जाएंगी।
गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित
पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश लगातार जारी है। उसकी गिरफ्तारी या उसके संबंध में विश्वसनीय सूचना देने वाले को 10 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। अधिकारियों को उम्मीद है कि तकनीकी और मैदानी जांच के आधार पर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!