डमी एप से 4 करोड़ का झांसा देकर ठगे थे 93 लाख रुपए, 5 गिरफ्तार: कंबोडिया से ऑपरेट हो रहा गिरोह; महाराष्ट्र, ओडिशा और देवास से हुई गिरफ्तारी, 10 लाख रुपए कराए फ्रीज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भंवरकुआं पुलिस ने एक बड़े ऑनलाइन ट्रेडिंग फ्रॉड का खुलासा करते हुए महाराष्ट्र, ओडिशा और मध्य प्रदेश के देवास जिले से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह सोशल मीडिया के जरिये लोगों को फंसाकर फर्जी शेयर ट्रेडिंग एप के माध्यम से लाखों रुपए की ठगी कर रहा था। आरोपियों ने डमी मोबाइल एप के जरिये फरियादी से करीब 93 लाख रुपए ऐंठ लिए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 लाख रुपए की राशि फ्रीज भी करवाई है।
पुलिस के मुताबिक साजन नगर निवासी 47 वर्षीय सचिन गुप्ता ने 28 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी कि फेसबुक पर उन्हें निवेश से जुड़ी एक पोस्ट दिखाई दी। लिंक पर क्लिक करने के बाद वे एक वाट्सएप ग्रुप से जुड़ गए, जहां उन्हें शेयर मार्केट में निवेश के टिप्स दिए गए।
शुरुआत में उन्हें मुनाफा दिखाकर भरोसे में लिया गया। इसके बाद आरोपियों ने फरियादी को एक फर्जी (डमी) ट्रेडिंग एप डाउनलोड करवाई। इस एप में बड़ी-बड़ी कंपनियों के शेयर बेहद कम कीमत पर दिखाते हुए कहा गया कि लॉट बुक हो गए हैं, तुरंत पेमेंट करो वरना नुकसान होगा।
इसके बाद अलग-अलग खातों में करीब 93 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए गए। चौंकाने वाली बात यह रही कि एप में फरियादी को करीब 4 करोड़ रुपए का मुनाफा दिखाया गया, लेकिन जब पैसे निकालना चाहे तो एक भी रुपया वापस नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और पुलिस को शिकायत की।
टीआई संतोष दूधी ने बताया आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के बैंक खाते ट्रैक कर 10 लाख रुपए फ्रीज करवाए गए। जांच में सामने आया कि गिरोह के मास्टरमाइंड कंबोडिया से पूरे नेटवर्क को ऑपरेट कर रहे थे।
वहीं भारत में बैठे आरोपी अपने बैंक खाते, सिम कार्ड और लिंक कमीशन पर बेच देते थे, जिनका इस्तेमाल फ्रॉड के लिए किया जाता था। आरोपी आपस में टेलीग्राम के जरिये संपर्क में रहते थे।
पुलिस टीम ने अलग-अलग राज्यों में दबिश देकर विशाल चौहान (25) निवासी जूना बाजार रोड, माजलगांव, जिला बीड (महाराष्ट्र), गणेश (23) निवासी मुकामपुर पोस्ट हिबरा, तहसील माजलगांव, जिला बीड (महाराष्ट्र), आशीष पंवार (41) निवासी शिवाजी नगर, कोठी रोड, जिला देवास, नैवेद्य सिरोंजा (20) निवासी ग्राम टोककलां, थाना टोंकखुर्द, जिला देवास और रश्मिरंजन (24) निवासी ग्राम माडीपुर, तहसील कनास, जिला पुरी (ओडिशा) को गिरफ्तार किया। अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!