चार बसों का फिटनेस निरस्त: 13 वाहनों से 70 हजार जुर्माना वसूला; आरटीओ ने दिखाई सख्ती, स्कूल एवं कॉलेजों के वाहनों की व्यापक जांच, नियम तोड़ने पर की बड़ी कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर इंदौर में स्कूल और कॉलेज वाहनों के खिलाफ आरटीओ एवं परिवहन उड़नदस्ता ने सख्त अभियान चलाते हुए नियमों की अनदेखी करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। आरटीओ इंदौर एवं परिवहन उड़नदस्ता द्वारा राऊ क्षेत्र स्थित स्कूल एवं कॉलेजों के वाहनों की व्यापक जांच की गई। इस दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा सहित सभी जरूरी दस्तावेजों की बारीकी से जांच के साथ-साथ वाहनों का भौतिक निरीक्षण भी किया गया।
जांच के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि सभी वाहन फिटनेस और परमिट की शर्तों का पालन कर रहे हैं या नहीं। साथ ही फायर सेफ्टी उपकरणों की उपलब्धता और स्पीड गवर्नर की कार्यप्रणाली की भी जांच की गई।
उड़नदस्ता टीम ने बच्चों और उनके अभिभावकों से बातचीत कर यह भी परखा कि वाहन चालक तेज गति से वाहन तो नहीं चला रहे और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का उपयोग तो नहीं कर रहे हैं।
जांच के दौरान एक ही कॉलेज की चार बसें फिटनेस मानकों का उल्लंघन करते हुए पाई गईं, जिनका फिटनेस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया। वहीं एक बस बिना फिटनेस के संचालित मिलते ही उस पर नियमानुसार जुर्माना लगाया गया।
सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन और परमिट शर्तों के उल्लंघन के मामलों में कुल 13 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 70 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
अभियान रहेगा लगातार जारी- इस कार्रवाई में आरटीओ प्रदीप शर्मा, एआरटीओ अर्चना मिश्रा, एआरटीओ राजेश गुप्ता और उड़नदस्ता प्रभारी आकाश सिटोले सहित पूरी टीम मौजूद रही। आरटीओ विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्कूल वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिले में आकस्मिक चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा, साथ ही संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने वाहनों को पूर्ण रूप से फिट और दस्तावेजों को वैध रखते हुए संचालन करें।
संबंधित समाचार

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब:जब्त माल 45 लाख रुपए का

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!