150 करोड़ के जमीन डील मामले में खुलासा फर्स्ट की खबर पर लगी मुहर: देवास स्थित 92 लाख के दो प्लॉट भी लोकायुक्त के रडार पर; 1 करोड़ के निवेश का ब्योरा तलब
KHULASA FIRST
संवाददाता

पत्नी, मां और बेटी के नाम से ऑनलाइन बोली लगाकर की थी खरीदी
कस्तूरीबाई के अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान का वीडियो आया सामने
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) में पदस्थ हेड कांस्टेबल फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त की संपत्ति संबंधी जांच में अब दो अहम कड़ियां सामने आई हैं। देवास में नीलामी के जरिये खरीदे गए दो प्लॉटों की कीमत 92 लाख और रजिस्ट्री सहित कुल अनुमानित खर्च करीब एक करोड़ रुपए बताया गया है।
वहीं उज्जैन रोड पर करीब 45 बीघा जमीन की 9 करोड़ रुपए की बिक्री के दस्तावेजों में भी फिरोज खान की गवाह के रूप में भूमिका सामने आई है, जिसका खुलासा खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था। जमीन की वर्तमान कीमत 150 करोड़ रुपए बताई जा रही है। अब लोकायुक्त इन संपत्तियों के रिकॉर्ड और जमीन के सौदे से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रहा है।
लोकायुक्त विभाग ने 14 अक्टूबर को हेड कांस्टेबल फिरोज खान के इंदौर-देवास स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी। मामले में उसकी संपत्तियों को लेकर लगातार जांच जारी है। ताजा स्थिति में फिरोज खान की देवास की दो संपत्तियों और उज्जैन रोड की जमीन के सौदे से जुड़ी जानकारियां सामने आई हैं।
जांच में सामने आया कि चोला मंडलम इंदौर ने अगस्त 2025 में देवास स्थित दो संपत्तियों की नीलामी आयोजित की थी। इन संपत्तियों के लिए फिरोज खान की पत्नी हिना खान, मां वहीदा खान और बेटी जैफी खान ने ऑनलाइन बोली लगाई थी।
पहली संपत्ति प्लॉट क्रमांक 38डी, सर्वे नंबर 58, उज्जैन रोड, देवास पर स्थित है, जिसका क्षेत्रफल करीब 2,400 वर्गफीट बताया गया है। दूसरी संपत्ति प्लॉट क्रमांक 39 पैकी है, जो कॉन्वेंट स्कूल मार्ग पर स्थित है और जिसका क्षेत्रफल करीब 750 वर्गफीट है।
एसपी डॉ. राजेश सहाय के अनुसार दोनों संपत्तियों की बोली 92 लाख रुपए लगाई गई थी। राशि जमा कराकर दोनों की रजिस्ट्री कराई गई। इनमें से एक प्लॉट पर मकान बना हुआ है। दोनों संपत्तियों पर रजिस्ट्री सहित कुल अनुमानित खर्च करीब एक करोड़ रुपए बताया गया है।
इन संपत्तियों के संबंध में लोकायुक्त ने देवास के रजिस्ट्रार कार्यालय से जानकारी मांगी है। दस्तावेजों के परीक्षण से संपत्तियों की खरीद, रजिस्ट्री और संबंधित रिकॉर्ड की स्थिति स्पष्ट होगी। जांच का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि संपत्तियों की खरीद में प्रयुक्त राशि और उससे संबंधित वित्तीय विवरण क्या है।
जमीन के नामांतरण पर राजस्व न्यायालय की रोक
खुलासा फर्स्ट ने 20 अक्टूबर को शर्मा परिवार की मगरखेड़ा स्थित 45 बीघा जमीन का उल्लेख करते हुए बताया था कि फिरोज खान ने रविकांत पवार के साथ मिलकर श्याम इन्फ्रा नाम से फर्जी फर्म बनाकर उक्त जमीन में खेल किया था।
रविकांत ने अपने नाम से पॉवर कराने के बाद 9 करोड़ रुपए में जमीन का सौदा किया था। लोकायुक्त विभाग की जांच में भी सामने आया है कि कस्तूरीबाई और रविकांत ने यह जमीन श्याम इन्फ्रा के साझेदार सुमित जिंदल को 9 करोड़ रुपए में बेची थी।
इस सौदे में फिरोज खान गवाह था। जमीन की वर्तमान कीमत 150 करोड़ रुपए बताई जा रही है। जमीन के नामांतरण पर राजस्व न्यायालय द्वारा रोक लगाए जाने की जानकारी भी सामने आई है। अब लोकायुक्त यह जांच करेगा कि इस सौदे में फिरोज खान की वास्तविक भूमिका क्या थी और लेन-देन से उनका किस प्रकार का संबंध रहा।
वहीं खुलासा फर्स्ट ने बताया था कि जमीन की असल मालिक कस्तूरीबाई शर्मा थी। 27 अगस्त 2024 को जमीन का सौदा हुआ, उसी दिन रविकांत और फिरोज खान ने कस्तूरीबाई को संदिग्ध परिस्थितियों में मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। तब फिरोज खान पुलिसकर्मियों के साथ अस्पताल में ही मौजूद था।
उस दौरान कि खास बात यह थी कि तब फिरोज खान और रवि कांत की तरफ से अस्पताल प्रबंधन को यह लिखित में दिया गया था कि कस्तूरी बाई से सिर्फ रवि कांत ही मुलाकात कर सकता है। 2 सितंबर को कस्तूरीबाई की मौत हो गई थी। खुलासा फर्स्ट के हाथ अस्पताल का वीडियो लगा है, जिसमें फिरोज खान मेदांता अस्पताल में पुलिसकर्मी के साथ दिखाई दे रहा है।
संबंधित समाचार

आई.एस.बी.टी. कुमेड़ी से बसों के संचालन का मामला:आर.टी.ओ. ने ली बस संचालकों की बैठक; राजस्थान की ओर जाने वाली बसों का संचालन इस दिन से

वीडियो देखिये, साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करने पर IPS अंकिता शर्मा को नोटिस:सुरक्षा नियमों की अनदेखी और पुलिस की गरिमा के विपरीत आचरण; पुलिस मुख्यालय ने मांगा स्पष्टीकरण

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र:दीपावली से पहले की ये मांग

न्यू बॉर्न केयर सेंटर की अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन सील:कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर कार्रवाई; एक्ट के उल्लंघन का मामला

बंटी नागर की जांच ठंडे बस्ते में:आत्महत्या की गुत्थी 23 दिन बाद भी अनसुलझी

पलासिया चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग में खुलासा:छड़ी के अंदर छिपाकर ले जा रहा था गुप्ती; रेड लाइट जंप करने पर रोका तो सामने आया मामला

माता टेकरी की 21 दानपेटियां खुली:नवरात्र में इतने श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; गिनती जारी

बदहाल सड़क पर थम गईं तीन मासूम जिंदगियां:व्यवस्था पर उठ रहे सवाल; पीथमपुर के महिंद्रा ब्रिज पर दर्दनाक हादसा

वीडियो देखिये, बिजली कंपनी का लाइन परिचालक रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया:स्थायी कनेक्शन के लिए मांगे थे इतने हजार रुपये; लोकायुक्त इंदौर की कार्रवाई

विकास के नाम पर घटिया निर्माण सड़क बनी या भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला:एमआईसी मेंबर राजेंद्र राठौर ने नगर निगम के निर्माण कार्यों का किया खुलासा

नर्मदा-माही लिंक परियोजना:इस दिन लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी

देखिये वीडियो, यहां आया 7.0 तीव्रता का भूकंप:16 लोगों की मौत; कई घायल, 12 हजार से ज्यादा को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

स्कूटी विवाद में कर्मचारी के सिर पर फर्शी से हमला:अस्पताल में इलाज के बाद संदिग्ध हालात में मौत; मुख्य आरोपी हिरासत में

सेमीकंडक्टर कॉन्क्लेव की प्रदर्शनी का शुभारंभ:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तकनीकी नवाचारों का लिया जायजा

क्या अहिल्या नगरी में गहराएगा जल-संकट कम बारिश के बाद अभी से फूल रहे हाथ-पांव:नर्मदा के भरोसे सधेगा इंदौर का जल-चक्र; पर असली ताकत नागरिक अनुशासन की

रेलवे क्रॉसिंग पर भीषण हादसा:ट्रेन से टकराई पिकअप; चालक का सिर धड़ से अलग, फाटक नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियो देखिये, केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजनाओं से बढ़ेगा मत्स्य पालन:मुख्यमंत्री बोले-किसानों की आय और रोजगार के नए अवसरों पर सरकार का जोर

जगह-जगह फूट रही नर्मदा-गंभीर परियोजना की पाइपलाइन:किसानों ने पंप हाउस पर जड़ा ताला; मुआवजा नहीं मिलने से आक्रोश

शरद पूर्णिमा-करवा चौथ की छाई रंगत उत्सव का उल्लास:दीपोत्सव की खुशियों में डूबी अहिल्या नगरी; बाजार हुए गुलजार

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:लाखों रुपए कीमत का गांजा जब्त; तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!