दिनदहाड़े बीच बाजार में फायरिंग: युवक को मारी गोली; भागते आरोपी को पुलिस ने घेरकर दबोचा, बोला- 3-4 और लोगों को मारने वाला था
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
मध्यप्रदेश के उज्जैन में शुक्रवार दोपहर दिनदहाड़े हुई फायरिंग से शहर में सनसनी फैल गई। टावर चौक पर एक शख्स ने बीच सड़क पर युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू की और कुछ ही देर में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पकड़ने का वीडियो भी सामने आया है।
पेट में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
पुलिस के मुताबिक, प्रभुलाल मालवीय (50) ने अब्दालपुरा निवासी आशुतोष सोनी पर टाॅवर चौक पर गोली चला दी। गोली आशुतोष के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
नाकाबंदी कर टोल नाके पर पकड़ा
वारदात के बाद पुलिस ने शहरभर में अलर्ट जारी कर नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर में देवास गेट थाना क्षेत्र स्थित हरिओम टोल नाके के पास आरोपी को घेर लिया गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए भागते समय आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी को माधव नगर थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया और उनकी टीम ने गिरफ्तार किया।
पूछताछ में किया चौंकाने वाला दावा
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आशुतोष सोनी उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था, इसलिए उसने उस पर गोली चलाई। आरोपी ने यह भी दावा किया कि वह 3 से 4 अन्य लोगों को भी गोली मारने वाला था। पुलिस अब उसके इस बयान की सत्यता और संभावित साजिश की जांच कर रही है।
मानसिक स्थिति की भी होगी जांच
सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआती पूछताछ में उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लगी, इसलिए उसका मनोवैज्ञानिक परीक्षण भी कराया जाएगा। घटना में इस्तेमाल हथियार जब्त कर लिया गया है और हमले के पीछे की वास्तविक वजह की विस्तृत जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!