अधिवक्ता को डराने की साजिश में लगाई आग: घर के बाहर खड़ी कार जलाई; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित श्री पार्क कॉलोनी में रहने वाले एक अधिवक्ता को डराने-धमकाने की कथित साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां देर रात अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार में पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। हालांकि, समय रहते अधिवक्ता की नजर पड़ने से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन तब तक कार का करीब 30 प्रतिशत हिस्सा जल चुका था।
जानकारी के मुताबिक कॉलोनी में रहने वाले अधिवक्ता सौरभ पंडोतिया ने बताया कि उनका मांगलिया निवासी सचिन शर्मा से कोर्ट में चल रही सुनवाई को लेकर तनाव चल रहा है। सौरभ के अनुसार वे एक दलित पक्षकार की ओर से अधिवक्ता हैं और इसी प्रकरण को लेकर उन पर काफी समय से दबाव बनाने, समझौता करने और केस से पीछे हटने के लिए कथित रूप से कोशिशें की जा रही थीं। उनका आरोप है कि पहले भी सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से उन पर दबाव बनाया गया और अप्रत्यक्ष रूप से अंजाम भुगतने जैसी बातें कही गईं।
धमकी भरा स्टेट्स भी डाला था
सौरभ शर्मा का कहना है कि घटना से पहले संदीप की ओर से एक धमकी भरा स्टेट्स भी डाला गया था, जिसमें लिखा गया था कि अगर उसकी बात नहीं मानी गई तो अंजाम बहुत बुरा होगा। इसके कुछ समय बाद ही यह संदिग्ध घटना सामने आ गई।
बताया जा रहा है कि देर रात कुछ अज्ञात लोग एक बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंचे और घर के बाहर खड़ी कार पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की।
जैसे ही कार में आग भड़कती दिखाई दी, वह तुरंत घर से बाहर निकले और पानी डालकर आग बुझाई। इसी वजह से आग ज्यादा नहीं फैल सकी वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही लसूड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने की बात कही है। फिलहाल पुलिस मामले को धमकी, दबाव और सुनियोजित आगजनी के प्रयास के एंगल से देख रही है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!