चिप्स फैक्ट्री में आग: सात मशीनें जलकर हुईं राख; दमकल टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद काबू पाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदननगर थाना क्षेत्र के नावदापंथ स्थित एक चिप्स फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते लाखों रुपए का माल और मशीनें जलकर राख हो गईं। दमकल टीम ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक नावदापंथ स्थित राधे चिप्स इंडस्ट्री में शनिवार देर रात पौने चार बजे अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अंदर रखा तैयार माल और कच्चा स्टॉक पूरी तरह जल गया। फायर ब्रिगेड के मुताबिक रात करीब 3:45 बजे आग लगने की सूचना मिली।
सूचना मिलते ही हेड कॉन्स्टेबल बालकराम के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग इतनी भयानक थी कि उसे काबू में करने के लिए करीब 62 हजार लीटर पानी का उपयोग करना पड़ा।
आगजनी में करीब 100 कार्टन पैक चिप्स, 1000 किलो खुले चिप्स , 7 मशीनें और 70 कट्टे आलू जलकर राख हो गए।
जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री मालिक प्रकाश कुमावत को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। वही कल रात इसी शहर के विजयनगर, केट रोड, बड़ा बागड़दा सतपुड़ा परिसर, पुराना आरटीओ और गौमास्ता नगर क्षेत्र में कचरे के ढेर में भी आग लगने की घटनाएं सामने आईं। दमकल टीम ने इन जगहों पर भी पहुंचकर हजारों लीटर पानी की मदद से आग पर काबू पाया।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!