खबर
Top News

माफिया सूरज रजक पर दर्ज हुई FIR: पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने का मामला; खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से किया था खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 जुलाई 2026, 7:01 pm
शेयर करें:
माफिया सूरज रजक पर दर्ज हुई FIR

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिले के बड़े शराब माफिया सूरज रजक के खिलाफ एक वरिष्ठ पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने और खबरें प्रकाशित नहीं करने का दबाव बनाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत के आधार पर पंढरीनाथ थाना पुलिस ने माफिया सूरज रजक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(ए) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

35 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार को धमकी
शिकायतकर्ता राजेंद्र आर.के. गुप्ता, जो पिछले 35 वर्षों से अपराध और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों पर पत्रकारिता कर रहे हैं, ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 14 जुलाई को दोपहर करीब 2:15 से 2:40 बजे के बीच माफिया सूरज रजक ने अपने मोबाइल नंबर 91098-88888 से कॉल कर उन्हें धमकाया।

आरोप है कि माफिया सूरज रजक ने शराब कारोबार और राजस्व नुकसान से जुड़ी खबरें प्रकाशित नहीं करने का दबाव बनाया तथा भविष्य में ऐसी खबरें लिखने पर गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी।

व्हाट्सएप पर भी भेजे धमकी भरे संदेश
शिकायत में यह भी उल्लेख है कि फोन कॉल के बाद आरोपी ने व्हाट्सएप पर भी लगातार धमकी भरे संदेश भेजे। इससे पत्रकार और उनके परिवार में भय का माहौल बन गया। शिकायतकर्ता ने अपनी और परिवार की सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

खबर में नाम नहीं था, फिर भी दी धमकी
आवेदन के अनुसार, जिस समाचार को लेकर धमकी दी गई, उसमें किसी व्यक्ति का नाम प्रकाशित नहीं किया गया था। इसके बावजूद आरोपी ने खबरें बंद करने और माफिया से जुड़े मामलों पर रिपोर्टिंग नहीं करने की चेतावनी दी।

पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
माफिया सूरज रजक के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें टीवी अभिनेत्री की जमीन पर कब्जे की कोशिश, दो युवकों पर हवाई फायरिंग और अन्य गंभीर अपराध शामिल बताए गए हैं।

पत्रकारों की सुरक्षा पर उठे सवाल
इस घटना के बाद पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्र पत्रकारिता को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि अपराध और अवैध कारोबार पर खबर प्रकाशित करने पर पत्रकारों को धमकियां मिलेंगी, तो निष्पक्ष पत्रकारिता प्रभावित होगी। फिलहाल पंढरीनाथ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कॉल डिटेल, व्हाट्सएप संदेश और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से किया था खुलासा
इस पूरे मामले को लेकर खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से खबरों को प्रकाशित कर खुलासा किया था।

संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

32 minutes ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 1 hour ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 2 hours ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 2 hours ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 2 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 3 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 3 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 3 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 3 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 3 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 4 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 4 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 4 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 4 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!