बीजेपी नेता पर एफआईआर: महिला से मारपीट; घर में घुसकर धमकाने के आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के जूनी इंदौर क्षेत्र में पड़ोसी विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने बीजेपी से जुड़े नेता और उनके सहयोगी के खिलाफ मारपीट, धमकी और घर में घुसने जैसे गंभीर आरोपों में एफआईआर दर्ज की है।
पार्किंग विवाद से शुरू हुआ मामला
यह पूरा विवाद अवैध पार्किंग को लेकर शुरू हुआ। बीके सिंधी कॉलोनी निवासी देवी ठारवानी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला के अनुसार, उनके यहां अखिलेश नामदेव किराए पर रहते थे। 25 मार्च को मकान खाली करते समय उन्होंने अपनी एक्टिवा सड़क पर खड़ी कर दी थी, इसी बात को लेकर आरोपी सचिन जेसवानी से विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान सचिन जेसवानी ने अखिलेश नामदेव के साथ मारपीट की, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
घर में घुसकर धमकाने का आरोप
पीड़िता के मुताबिक, 27 मार्च की शाम सचिन जेसवानी और उनके साथी नरेंद्र सोनी जबरन उनके घर में घुस आए। उन्होंने न केवल धमकी दी, बल्कि वीडियो बनाते हुए शिकायत न करने का दबाव भी बनाया। महिला का कहना है कि उन्हें डराया-धमकाया गया और मामले को दबाने की कोशिश की गई।
दोबारा पहुंचकर दी धमकी
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि 7 अप्रैल को सचिन जेसवानी फिर उनके घर पहुंचे और थाने चलने को लेकर विवाद करने लगे। मना करने पर उन्होंने वीडियो बनाना शुरू कर दिया और शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
राजनीतिक दबाव के बाद दर्ज हुई एफआईआर
बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष एक दिन पहले थाने पहुंचे थे, लेकिन उस समय कार्रवाई नहीं हुई। सूत्रों के मुताबिक, मामले में स्थानीय स्तर पर दबाव भी बना। अंततः थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बुधवार को महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की।
किन धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ घर में जबरन घुसने, मारपीट, धमकी देने, जबरन वीडियो बनाने जैसी धाराओं में केस दर्ज किया है।
बीजेपी की अंदरूनी राजनीति भी चर्चा में
सूत्रों के अनुसार, सचिन जेसवानी बीजेपी मंडल वार्ड 65 के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। माना जा रहा है कि पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी भी इस मामले में एक कारण हो सकती है। पहले भी उनके खिलाफ शिकायतें सामने आ चुकी हैं।
संबंधित समाचार

राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई:पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला; बोले- NSUI नेताओं पर दर्ज हो रही झूठी FIR

UN ने बदला दुनिया का नक्शा:अफ्रीका दिखेगा और बड़ा, यूरोप-US होंगे छोटे; भारत पर कितना असर?

कारोबारी को फ्लैट में बंधक बनाया:मुनाफे और करोड़ों के काम का दिया झांसा; चाकू अड़ाकर मोबाइल-टैबलेट छीने

देखिए वीडियो:मेट्रो को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान; 17 किमी का नया ट्रैक पूरा, बोले- शहर की आवाजाही होगी और आसान

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी:लश्कर कमांडर यासिर ढेर; पाकिस्तानी नागरिक होने का दावा, कई दिनों से चल रही थी तलाश

जलकांड की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा:2018 में ही दी दूषित भूजल की चेतावनी; 7 साल तक नहीं बदली पाइपलाइन

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी रिटायरमेंट उम्र बढ़ी; इतने राज्यों में लागू होगा आदेश

खातेगांव पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री:महिलाओं को देंगे बड़ी सौगात; बंधवाएंगे राखी

घोटाले में बड़ा सवाल:IAS जांच में कई नाम, पुलिस FIR में सिर्फ 4 आरोपी; कौन रह गया बाहर?

प्रदर्शन में मारपीट केस:आरोपी गिरफ्तार; कोर्ट ने 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन

हजारों करोड़ के लोन घोटाले का मामला:सुभाष चंद्रा सहित 4 पर CBI ने दर्ज की FIR

करोड़ों की अस्पताल बिल्डिंग अब जमीन से उठने लगी:फाउंडेशन स्लैब का काम शुरू; जल्द खड़े होंगे कॉलम

विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला:पूर्व मंत्री का रिश्तेदार गिरफ्तार; 5923 मामलों में गड़बड़ी का आरोप

इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट:इतने दिन का ही स्टॉक बचा; जरूरत का सिर्फ 48% भंडार

देखिए वीडियो:शिक्षक दिवस पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव; बोर्ड मेरिट में आधे से ज्यादा छात्र सरकारी स्कूलों के, TET अब ऑफलाइन

भीषण सड़क हादसा:3 महिलाओं को ट्रक ने कुचला; कृष्ण जन्मोत्सव देखकर लौट रहीं थी, मौके पर मौत

बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत:कई कारें दबीं; सड़क में आई दरारें, बिल्डिंगों पर मंडराया खतरा

सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी याचिका खारिज; तथ्य छिपाने पर पेनल्टी

मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद:संगठन ने जताई आपत्ति; हटाने की मांग

सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी:फर्जी ईमेल से दिया झांसा; असली कंपनी से संपर्क करने पर हुआ खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!