मामूली बात पर तलवार से काट दी अंगुली: गणगौर उत्सव में पानी के छींटे पर बवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भंवरकुआ थाना क्षेत्र के चितावद में गणगौर उत्सव के दौरान पानी के छींटे पड़ने की मामूली बात ने देर रात हिंसक रूप ले लिया। मंगल परिसर गार्डन के पास बदमाशों ने डंडों और तलवार से तीन लोगों को घायल कर दिया। एक युवक की हाथ की अंगुली कट गई। घायल जिला अस्पताल में हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंगल परिसर गार्डन में गणगौर उत्सव था। सोमवार दिन में पानी के छींटे पड़ने की बात पर मोहित की आकाश पप्पू से कहासुनी हो गई थी। उस समय मामला शांत हो गया था लेकिन रात करीब 9 बजे आकाश बुडाना, पप्पू हार्डिया और आशीष हार्डिया साथियों के साथ मोहित के घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर डंडों से मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है बदमाशों के पास तलवार भी थी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई और वह भागने लगे। बीच-बचाव करने पहुंचे मोहित, सुभाष और रितिका के साथ भी मारपीट की गई। तीनों को चोट आई है।
परिजन के मुताबिक मोहित की आंख पर गंभीर चोट है। तलवार लगने से ऋतिक की अंगुली कट गई। सुभाष पंवार और मुकेश पंवार को भी चोट आई हैं। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह विवाद शांत कराया।
जिला अस्पताल में कराया मेडिकल- परिजनों के मुताबिक घटना के तुरंत बाद घायलों को लेकर थाने पहुंचे जहां से मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। उन्होंने आरोप लगाया मेडिकल के बावजूद पुलिस ने आकाश बुडाना, पप्पू हार्डिया और आशीष हार्डिया पर मामूली धाराओं में केस दर्ज किया है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!