हाईवे पर फिल्मी स्टाइल में लूट: दोनों लुटेरे गिरफ्तार; धार्मिक यात्रा पर जाने का बनाया था प्लान, अब जाना पड़ेगा जेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिछले दिनों किशनगंज थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो लुटेरों को दबोचा है। गुजरात के व्यापारी की कार को पंक्चर कर लूटने वाले इन बदमाशों से पुलिस ने लाखों रुपये का माल, सोने की चेन के टुकड़े, नकदी और वारदात में इस्तेमाल कार-हथियार बरामद किए हैं।
दोनों पुराने हिस्ट्रीशीटर निकले, जिन पर दर्जनों गंभीर अपराध पहले से दर्ज हैं। पूछताछ में लुटेरों ने बताया कि नशे में लूट की। बदमाश वारदात के बाद धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे थे, लेकिन पुलिस ने उनकी जेल यात्रा तय कर दी।
किशनगंज पुलिस ने 30 मार्च को फरियादी रोहन पिता विजय कुमार पाटीदार निवासी जय मां अम्बे सोसायटी, महावेद, दाहोद की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। फरियादी ने बताया कि वह दोस्तों के साथ फॉर्च्यूनर (जीजे-20-सीए-4444) से खाना खाने के लिए पिगडंबर स्थित राजपूत ढाबे पहुंचा था।
रात करीब 3 से 3:30 बजे के बीच लौटते समय धानुका कोल्ड स्टोर के पास उनकी कार पंक्चर हो गई। जैसे ही वह दोस्तों के साथ कार से नीचे उतरा, तभी बिना नंबर की सफेद स्विफ्ट आकर रुकी।
उसमें से उतरे एक बदमाश ने रॉड दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और फरियादी के गले से करीब 200 ग्राम वजनी सोने की चेन लूट ली थी। फरियादी ने पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए।
ग्रामीण एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने एसआईटी टीम गठित की थी। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य व मुखबिर तंत्र के जरिए संदिग्धों की पहचान की गई। फरियादी द्वारा फुटेज में दो संदिग्धों की पहचान करने के बाद पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रतलाम से ट्रेन पकड़कर अजमेर भाग रहे हैं।
टीम अजमेर पहुंची और जीआरपी व क्लॉक टॉवर पुलिस की मदद से रेलवे स्टेशन के बाहर दोनों आरोपियों रितेश पिता पंकज राठौड़ (30) निवासी पालदा तेजाजी चौक, थाना भंवरकुआं और प्रभु सिंह भाटी पिता सुखदेव सिंह भाटी (26) निवासी ग्राम विदासर, जिला चुरु (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने पहले ही राजपूत ढाबे पर खड़ी व्यापारी की फॉर्च्यूनर कार के टायर में चाकू से हवा निकाल दी थी और फिर पीछा करते हुए सुनसान स्थान पर कार रुकने का इंतजार किया। जैसे ही ड्राइवर नीचे उतरा, आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की सफेद स्विफ्ट डिजायर कार, धारदार चाकू, रॉड, सोने की चेन के करीब 100 ग्राम टुकड़े (कीमत लगभग 14.80 लाख रुपये), नकदी 5.76 लाख रुपये और पांच महंगे मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जब्त माल की कुल कीमत करीब 31.68 लाख रुपये है।
पार्टी के बाद बनाई लूट की साजिश
पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी रितेश की 27-28 मार्च को जिला बदर की अवधि खत्म हुई थी। इसके बाद उसने दोस्तों के साथ पार्टी रखी थी। पार्टी के बाद आरोपी रितेश सभी को सभी को सिगरेट पिलाने के लिए राजपूत ढाबे लेकर पहुंचा, जहां उसकी नजर व्यापारी ने पहनी सोने की मोटी चेन पर पड़ी।
रितेश ने पहले अपने साथियों को वहां से घर के लिए रवाना कर दिया और फिर सुनियोजित साजिश के तहत फरियादी की कार के टायर में चाकू मारकर पंक्चर कर दिया। इसके बाद सुनसान स्थान पर कार रुकते ही हथियार अड़ाकर वारदात को अंजाम दिया।
पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसके हाईप्रोफाइल शौक और नशे की लत के चलते पैसों की जरूरत थी, इसलिए उसने इस लूट की योजना बनाई। वारदात के बाद आरोपी धार्मिक यात्रा पर निकलने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
अपराधिक रिकॉर्ड
किशनगंज टीआई अमित भामोर के अनुसार, मुख्य आरोपी रितेश राठौड़ पर हत्या का प्रयास, लूट, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित 16 गंभीर अपराध इंदौर के विभिन्न थानों में दर्ज हैं और वह भंवरकुआं क्षेत्र का लिस्टेड गुंडा है।
वहीं उसके साथी प्रभु सिंह भाटी पर वाहन चोरी के 10 मामले दर्ज हैं, जो भंवरकुआं, परदेशीपुरा, एमआईजी, खजराना और तुकोगंज थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों का भी खुलासा करने की तैयारी में जुटी है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!