विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग की शरण में फिल्मी सितारे: विधि-विधान से पूजा कर लिया आशीर्वाद; देश की तरक्की की कामना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के बॉलीवुड सितारों की गहरी आस्था देखने को मिली। अभिनेता अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और वरिष्ठ अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
तीनों कलाकार सुबह करीब 6 बजे मंदिर पहुंचे और सबसे पहले नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल का स्मरण करते हुए जाप किया। इस दौरान अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने नंदी महाराज की पूजा कर उनके कान में अपनी मनोकामना भी कही, जो मंदिर की परंपरा का अहम हिस्सा मानी जाती है। बाद में सभी ने गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल के दर्शन कर जल अर्पित किया और देश की उन्नति व समृद्धि की कामना की।
दर्शन के बाद जैसे ही ये सितारे मंदिर परिसर से बाहर निकले, वहां मौजूद प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। फैंस अपने पसंदीदा कलाकारों की एक झलक पाने और उनके साथ फोटो लेने के लिए उत्साहित नजर आए। माहौल कुछ समय के लिए उत्साह और हलचल से भर गया।
मंदिर दर्शन के उपरांत मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एसएन सोनी ने तीनों कलाकारों का सम्मान किया। इस दौरान उन्हें पारंपरिक तरीके से स्वागत कर स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए। महाकाल के दरबार में सितारों की मौजूदगी ने एक बार फिर यह दर्शाया कि आस्था के आगे हर व्यक्ति समान होता है, चाहे वह आम हो या खास।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!