फीफा वर्ल्ड कप फाइनल आज: स्पेन और अर्जेंटीना 60 साल बाद आमने-सामने; मेसी-यमाल पर रहेंगी दुनिया की नजरें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
फुटबॉल का सबसे बड़ा मुकाबला रविवार रात देखने को मिलेगी, जब फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में स्पेन और अर्जेंटीना आमने-सामने होंगे। न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे शुरू होगा।
60 साल बाद आमने-सामने स्पेन-अर्जेंटीना
विश्व कप में दोनों टीमों की यह भिड़ंत करीब 60 साल बाद हो रही है, जिससे मुकाबले को लेकर रोमांच चरम पर है। स्पेन की टीम 2010 के बाद दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने का मौका
वहीं, मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना के पास चौथा विश्व कप खिताब जीतने के साथ लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम करने का मौका होगा। यदि अर्जेंटीना जीत दर्ज करती है, तो वह इटली (1938) और ब्राजील (1962) के बाद लगातार दो विश्व कप जीतने वाली तीसरी टीम बन जाएगी।
मेसी-यमाल पर रहेंगी दुनिया की नजरें
इस फाइनल की सबसे खास कहानी लियोनेल मेसी और लामिन यमाल के बीच मुकाबले को लेकर है। लगभग 19 वर्ष पहले बार्सिलोना के एक चैरिटी फोटोशूट के दौरान युवा मेसी ने महज तीन महीने के यमाल को गोद में उठाकर तस्वीर खिंचवाई थी।
दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर आमने-सामने
वर्ष 2024 में यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। अब पहली बार दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक-दूसरे के खिलाफ खिताबी मुकाबले में उतरने जा रहे हैं।
एमबाप्पे गोल्डन बूट की रेस में आगे
व्यक्तिगत उपलब्धियों की बात करें तो किलियन एमबाप्पे इस विश्व कप में 10 गोल और 4 असिस्ट के साथ गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे हैं। उनके बाद लियोनेल मेसी ने 8 गोल और 4 असिस्ट किए हैं। स्पेन की ओर से मिकेल ओयारजाबाल 5 गोल के साथ टीम के शीर्ष स्कोरर रहे हैं, जबकि 19 वर्षीय लामिन यमाल अपने शानदार ड्रिब्लिंग प्रदर्शन से पूरे टूर्नामेंट में सबसे प्रभावशाली विंगर के रूप में उभरे हैं।
महामुकाबले पर दुनियाभर की नजरें
दुनियाभर के फुटबॉल प्रशंसकों की निगाहें अब इस महामुकाबले पर टिकी हैं, जहां इतिहास रचने और विश्व फुटबॉल की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतने के लिए दोनों टीमें पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगी।
संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!