फुटबॉल वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले FIFA का बड़ा फैसला: इस चीज को किया बैन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के दौरान स्टेडियम में मैच देखने आने वाले दर्शक अब अपनी री-यूजेबल पानी की बोतलें साथ नहीं ले जा सकेंगे। FIFA ने टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले अपने स्टेडियम कोड ऑफ कंडक्ट में बदलाव करते हुए यह नया नियम लागू किया है।
सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला
FIFA के अनुसार खिलाड़ियों, रेफरी, दर्शकों, स्वयंसेवकों और स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। संस्था का कहना है कि पानी की बोतलों का इस्तेमाल फेंकने या अन्य सुरक्षा जोखिम पैदा करने के लिए किया जा सकता है, इसलिए संभावित दुर्घटनाओं और चोटों को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
पहले थी अनुमति
पहले खाली और पारदर्शी प्लास्टिक की री-यूजेबल बोतलों को स्टेडियम में ले जाने की अनुमति थी, लेकिन संशोधित नियमों के तहत अब ऐसी बोतलों पर भी पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।
फैन्स को गर्मी की चिंता
इस फैसले के बाद कई फुटबॉल प्रशंसकों ने गर्म मौसम में पीने के पानी की उपलब्धता को लेकर चिंता जताई है। टूर्नामेंट के दौरान कुछ मेजबान शहरों में तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
FIFA ने बताए विशेष इंतजाम
फीफा ने आश्वासन दिया है कि दर्शकों के लिए व्यापक हीट मैनेजमेंट और हाइड्रेशन व्यवस्था की जाएगी। इसके तहत मिस्टिंग स्टेशन, बड़े कूलिंग फैन, हाइड्रेशन स्टेशन, कूलिंग टेंट, अतिरिक्त छायादार क्षेत्र जैसी सुविधाएं स्टेडियम परिसरों में उपलब्ध रहेंगी।
पानी की कीमतों पर भी दिया आश्वासन
FIFA ने स्पष्ट किया है कि स्टेडियम के अंदर बिकने वाले पानी की कीमतें अन्य आयोजनों के समान ही रहेंगी। वर्ल्ड कप के नाम पर पानी की कीमतों में कोई अतिरिक्त बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।
48 टीमों के साथ होगा सबसे बड़ा वर्ल्ड कप
2026 FIFA वर्ल्ड कप का आयोजन 11 जून से 19 जुलाई 2026 तक अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में होगा। इस बार टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा लेंगी।
मैचों की संख्या 64 से बढ़कर 104 होगी। पहली बार एक अतिरिक्त नॉकआउट राउंड खेला जाएगा। जिससे यह इतिहास का सबसे बड़ा फुटबॉल वर्ल्ड कप बन जाएगा।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!