छात्रा से 1.45 लाख की ठगी: मोबाइल हैक कर खाते से निकाले रुपए; पेटीएम से बैलेंस चेक करने के बाद हुआ फ्रॉड
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर से साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां एमबीए की एक छात्रा के बैंक खाते से करीब 1.45 लाख रुपए निकाल लिए गए। पीड़िता का आरोप है कि साइबर अपराधियों ने उसका मोबाइल हैक कर खाते से रकम ट्रांसफर कर ली। मामले में हीरानगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पेटीएम से बैलेंस चेक करने के बाद हुआ फ्रॉड
पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता नेहा राजपूत मूल रूप से खंडवा की रहने वाली है और इंदौर के एक निजी कॉलेज में एमबीए की पढ़ाई कर रही है। नेहा ने बताया कि उसका बैंक खाता पेटीएम एप से लिंक है। 5 जून की रात उसने अपने दूसरे मोबाइल नंबर पर पेटीएम एप डाउनलोड कर खाते का बैलेंस चेक किया था। उस समय खाते में पर्याप्त राशि मौजूद थी।
रिचार्ज नहीं हुआ तो हुआ खुलासा
अगले दिन उसकी मां ने मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए कहा। जब नेहा ने पेटीएम के जरिए रिचार्ज करने की कोशिश की तो ट्रांजेक्शन नहीं हुआ। इसके बाद उसने खाते का बैलेंस चेक किया तो उसमें मात्र 4 रुपए बचे थे। खाते से रकम गायब होने पर वह बैंक पहुंची, जहां जांच में पता चला कि उसके खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन किए गए हैं।
मोबाइल हैक होने की आशंका
नेहा का आरोप है कि किसी फर्जी लिंक, मालवेयर या अन्य साइबर तकनीक के जरिए उसका मोबाइल हैक किया गया और बैंक खाते तक पहुंच बनाकर रकम निकाल ली गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
हीरानगर पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ट्रांजेक्शन की डिटेल, बैंक रिकॉर्ड और मोबाइल डेटा की जांच कर रही है, ताकि रकम ट्रांसफर होने वाले खातों और आरोपियों की पहचान की जा सके।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!