खबर
Top News

प्रशासनिक बैठक के बाद रहस्यमय ढंग से लापता हुई महिला पटवारी: मोबाइल बंद; पुराने मित्र के साथ होने की आशंका, कई टीमें तलाश में जुटीं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 जुलाई 2026, 4:55 pm
शेयर करें:
प्रशासनिक बैठक के बाद रहस्यमय ढंग से लापता हुई महिला पटवारी

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
जिले के आलोट में पदस्थ एक महिला पटवारी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। प्रशासनिक बैठक में शामिल होने के बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला है। मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है। परिजन की शिकायत पर आलोट थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर कई टीमों को तलाश में लगाया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, महिला पटवारी मूल रूप से बड़वानी की रहने वाली हैं और वर्तमान में आलोट तहसील में पदस्थ हैं। सोमवार शाम वह स्थानीय प्रशासनिक बैठक में शामिल हुई थीं। बैठक के बाद अपने किराए के निवास पर पहुंचीं, लेकिन देर रात से उनका कोई पता नहीं चला।

साथ में रहने वाली दूसरी पटवारी ने घटना की जानकारी परिजन को दी। सूचना मिलते ही परिजन इंदौर से आलोट पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुराने पुरुष मित्र पर संदेह, पुलिस कर रही जांच
सूत्रों के अनुसार, महिला पटवारी का एक पुराना पुरुष मित्र धार जिले का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह सोमवार रात आलोट आया था। कुछ लोगों ने आशंका जताई है कि वह महिला पटवारी को अपने साथ ले गया हो। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में किसी भी संभावना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

पुलिस ने महिला पटवारी के निवास के आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की है। उनका मोबाइल लगातार बंद आ रहा है, जिससे तलाश में कठिनाई हो रही है।

तलाश में कई टीमें रवाना
आलोट एसडीओपी पल्लवी गौर ने बताया कि महिला पटवारी की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और उनकी तलाश के लिए पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं। उनका मोबाइल फिलहाल स्विच ऑफ है।

वहीं, एएसपी विवेक कुमार ने बताया कि परिजनों ने बेटी के लापता होने की सूचना दी है। उन्होंने कुछ लोगों के नाम भी बताए हैं, जिनके संबंध में जांच की जा रही है। पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए महिला पटवारी की तलाश में जुटी हुई है।

संबंधित समाचार

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका
Top News

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

10 minutes ago
फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी
Top News

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

16 minutes ago
UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS
Top News

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

39 minutes ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

41 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

about 1 hour ago
देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात
Top News

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

about 1 hour ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

about 1 hour ago
घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ
Top News

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

about 1 hour ago
अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत
Top News

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

about 2 hours ago
375 क्विंटल अवैध शकर जब्त
Top News

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

about 2 hours ago
राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज
Top News

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

about 2 hours ago
कोर्ट की तल्ख टिप्पणी
Top News

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

about 2 hours ago
‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’
Top News

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

about 2 hours ago
ट्रैफिक डायवर्शन
Top News

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

about 2 hours ago
स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश
Top News

स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश:12 हजार से ज्यादा स्टार्टअप का लक्ष्य; युवाओं के आइडिया को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म

about 2 hours ago
औचक निरीक्षण
Top News

औचक निरीक्षण:चोइथराम मंडी में गंदगी पर गिरी गाज; दरोगा निलंबित

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री का किसानों पर फोकस
Top News

मुख्यमंत्री का किसानों पर फोकस:दिन में 10 घंटे बिजली देगी सरकार; खेती के साथ पशुपालन पर भी जोर

about 3 hours ago
क्रिप्टो में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी
Top News

क्रिप्टो में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी:32 ट्रांजेक्शन में रुपए ट्रांसफर कराए; ऐसे हुआ साइबर फ्रॉड का खुलासा

about 3 hours ago
गुरुकृपा रेस्टोरेंट के सलाद में रेंगता मिला कीड़ा
Top News

गुरुकृपा रेस्टोरेंट के सलाद में रेंगता मिला कीड़ा:राऊ में फेयरवेल पार्टी करने पहुंचे 12 लोगों का विरोध; संचालक ने आरोपों को बताया साजिश

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!