महिला पटवारी रिश्वत लेते पकड़ाई: घूसखोरी का वीडियो वायरल; तत्काल प्रभाव से किया निलंबित
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, कटनी।
जमीन का पट्टा बनाने के नाम पर रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र की एक महिला पटवारी पर ग्रामीण से 1 लाख 40 हजार रुपए लेने का आरोप लगा है। शिकायत के साथ रिश्वत के लेनदेन का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
अलग-अलग किस्तों में लिए रुपए
मामला ढीमरखेड़ा तहसील के हर्रई गांव का है। शिकायतकर्ता ज्ञान सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन के पट्टे की प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर पटवारी शहर बानो ने करीब 9 महीने पहले अलग-अलग किस्तों में कुल 1.40 लाख रुपए लिए।
महिला पटवारी को निलंबित कर दिया
आरोप है कि रकम लेने के बावजूद पट्टा नहीं बनाया गया और उन्हें लगातार टालमटोल का सामना करना पड़ा। पीड़ित का दावा है कि काम नहीं होने पर उसने रिश्वत के लेनदेन का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और इसे लिखित शिकायत के साथ एसडीएम को सौंप दिया।
अभी तक कोई समाधान नहीं निकला
वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीर मानते हुए महिला पटवारी को निलंबित कर दिया। हालांकि, पीड़ित का कहना है कि अब तक उसकी दी गई रकम वापस नहीं मिली है। ज्ञान सिंह ने बताया कि अधिकारियों ने पैसे वापस दिलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला।
सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज कराई
उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज कराई है और चेतावनी दी है कि यदि जल्द राशि वापस नहीं कराई गई तो वह परिवार सहित तहसील कार्यालय के सामने आत्मदाह करने को मजबूर होंगे।
जांच जारी
इस मामले में तहसीलदार नितिन पटेल ने बताया कि वीडियो और लिखित शिकायत के आधार पर पटवारी को निलंबित किया गया है। साथ ही आरोपों की जांच की जा रही है और शिकायतकर्ता की राशि वापस दिलाने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!