सरकारी क्वार्टर में महिला इंजीनियर ने आत्महत्या की कोशिश: पति ने लोगों की मदद से बचाया; वेंटिलेटर पर भर्ती
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के पलासिया थाना क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग (PWD) में पदस्थ एक महिला वरिष्ठ इंजीनियर ने शुक्रवार दोपहर अपने सरकारी आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
समय रहते पति और आसपास के लोगों ने उन्हें फंदे से नीचे उतार लिया, जिसके बाद गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा है।
पति और पड़ोसियों की सतर्कता से बची जान
पुलिस के अनुसार, आरती यादव साकेत रोड स्थित सरकारी क्वार्टर में अपने पति निलेश यादव के साथ रहती हैं। दोनों ही लोक निर्माण विभाग में वरिष्ठ इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार दोपहर आरती ने घर में फांसी लगा ली। घटना का पता चलते ही पति और आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें नीचे उतारा और बिना देर किए एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जिससे उनकी जान बच सकी।
पारिवारिक विवाद की बात आई सामने
घटना की सूचना मिलते ही आरती के मायके पक्ष के लोग अस्पताल और पलासिया थाने पहुंचे। आरती के भाई उपेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि आरती और उनके पति के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थीं।
10 साल पहले हुई थी शादी
पुलिस के मुताबिक, आरती यादव का मायका इंदौर के सुखलिया क्षेत्र में है, जबकि उनका ससुराल झाबुआ जिले में है। दोनों की शादी को करीब 10 वर्ष हो चुके हैं।
सभी पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस
पलासिया थाना पुलिस ने मायके पक्ष, पति और अन्य परिजनों के बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे की वास्तविक वजह जानने के लिए हर पहलू की जांच की जा रही है।
जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में आरती यादव का इलाज जारी है और उनकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।
संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!