एमआर-10 पर गुंडागर्दी: सीसीटीवी में कैद; टक्कर के बाद कार रोकी, चालक को पीटा, फिर पत्थरों से फोड़ डाले कांच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हीरा नगर क्षेत्र के एमआर-10 चौराहे पर मामूली टक्कर की बात को लेकर चार नशेड़ी बदमाशों ने सरेराह जमकर गुंडागर्दी करते हुए पहले कार चालक से विवाद किया, फिर उसके साथ मारपीट कर कार पर पत्थरों से हमला बोल दिया।
बदमाशों ने कार के कांच चकनाचूर कर दिए। वारदात पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक घटना परसों शाम एमआर-10 चौराहे की है। तिरुमला प्राइड,भानगढ़ निवासी नरेंद्र चौहान कार से लवकुश क्षेत्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार की बाइक सवार युवकों से मामूली टक्कर हो गई।
टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, लेकिन देखते ही देखते बाइक सवार चारों युवक ने नरेंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच एक बदमाश ने सड़क से पत्थर उठाकर कार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे कार के कांच टूट गए और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के दौरान आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई, जबकि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
टीआई सुशील पटेल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में शोभित उर्फ निक्कू, देवांश उर्फ ओम जगताप, राजा और शुभम रायकवार शामिल हैं।
सभी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!