छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने खुद को लगाई आग: FIR करने पर पिता को आरोपियों ने पीटा; चार नाबालिगों पर केस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
जिले के खुरई क्षेत्र में छेड़छाड़ से परेशान होकर नौवीं कक्षा की एक छात्रा ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना 5 अप्रैल की शाम की है।
तीन महीने से कर रहा था परेशान
थाना प्रभारी नवीन जैन के मुताबिक, मामले में दो नामजद सहित चार नाबालिग आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
9वीं में पढ़ती है छात्रा
पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी मालथौन के सरकारी स्कूल में कक्षा 9वीं में पढ़ती है और रोज बस से आना-जाना करती थी। करीब 6 किलोमीटर दूर रहने वाला एक लड़का भी उसी बस से आता-जाता था और पिछले तीन महीनों से उसे लगातार परेशान कर रहा था।
कॉल कर करता था परेशान
वह फोन कॉल करता और परेशान करता था। समझाने के बावजूद उसने हरकतें बंद नहीं कीं, जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पिता के अनुसार, शिकायत दर्ज कराने के बाद जब वे बेटी के साथ घर लौटे, तो आरोपी अपने तीन साथियों के साथ घर के बाहर खड़ा था।
चारों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
डर के चलते उठाया आत्मघाती कदम
इस घटना से डरी छात्रा घर के अंदर गई और खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। परिजनों ने चीख सुनकर तुरंत पहुंचकर चादर से आग बुझाई, लेकिन तब तक उसकी गर्दन, छाती और दोनों हाथ बुरी तरह झुलस चुके थे।
35-40% झुलसी, हालत स्थिर
घायल छात्रा को पहले मालथौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में सागर रेफर किया गया। BMC के डॉ. जितेंद्र सिंह दांगी के अनुसार, छात्रा करीब 35-40% झुलसी है।
हालांकि फिलहाल उसकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!