इस प्रदेश में लॉरेंस गैंग का खौफ: लगातार मिल रही कारोबारियों को धमकियां; अब क्या करेगी क्राइम ब्रांच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश में अब कारोबारियों और व्यापारियों को कथित लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम पर लगातार धमकियां मिल रही हैं। अशोकनगर, ब्यावरा, इंदौर, भोपाल और खरगोन तक फैले इन मामलों ने व्यापारिक वर्ग में डर का माहौल बना दिया है। बीते एक महीने में यह चौथा मामला सामने आया है।
पुलिस भी हुई सतर्क
लगातार मिल रही धमकियों से पुलिस भी सतर्क हो गई है। इंदौर में रियल एस्टेट कारोबारी को मिली धमकी के बाद क्राइम ब्रांच ने जांच तेज कर दी है और कॉल व वॉइस मैसेज की पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस कर रही पैटर्न की जांच
एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया के मुताबिक, जिस नंबर से कॉल आए हैं, उनकी डिटेल खंगाली जा रही है। यदि कॉल VPN के जरिए किए गए हैं तो उनकी लोकेशन भी ट्रेस की जाएगी।
आवाज वास्तव में “हरि बॉक्सर” की है या नहीं
वॉइस सैंपलिंग कर यह भी जांच होगी कि आवाज वास्तव में “हरि बॉक्सर” की है या नहीं। साथ ही अलग-अलग जिलों में सामने आए मामलों का पैटर्न मिलान किया जा रहा है, जिसमें कई जगह समान तरीका (मॉडस ऑपरेंडी) सामने आ रहा है।
कहां-कहां मिली धमकियां
अशोकनगर: 10 करोड़ की रंगदारी
करीब एक महीने पहले बिल्डर अंकित अग्रवाल को व्हाट्सऐप कॉल और वॉइस नोट के जरिए 10 करोड़ रुपए की मांग की गई। कॉल करने वाले ने खुद को “हरि बॉक्सर” बताते हुए कहा कि पैसे लिए बिना नहीं छोड़ेंगे। कॉल इंटरनेशनल नंबरों से किए गए थे।
ब्यावरा: धमकी भरी चिट्ठी
ब्यावरा में एक बीड़ी कारखाने के बाहर तीन पन्नों की धमकी भरी चिट्ठी मिली। इसमें प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और स्थानीय अधिकारियों के लिए आपत्तिजनक बातें लिखी गई थीं। चिट्ठी में स्थानीय लोगों के नाम भी शामिल होने से इलाके में दहशत फैल गई।
इंदौर: 15 करोड़ की मांग
साउथ तुकोगंज निवासी कारोबारी संजय जैन को इंटरनेशनल नंबर से कॉल और वॉइस मैसेज मिले। खुद को गैंग का सदस्य बताने वाले आरोपी ने पहले 10 करोड़ और बाद में 15 करोड़ रुपए की मांग की। पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी दी गई।
खरगोन: घर पर फायरिंग
खरगोन में कारोबारी दिलीप सिंह राठौड़ के घर के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की। घटना CCTV में कैद हुई। इसके बाद वॉइस नोट भेजकर 10 करोड़ की फिरौती मांगी गई और बम से उड़ाने की धमकी दी गई।
भोपाल: कॉल और ऑडियो से धमकी
कोलार रोड क्षेत्र में कारोबारी गौरव जैन को विदेशी नंबरों से कॉल कर 10 करोड़ रुपए की मांग की गई। आरोपी ने खुद को गैंग से जुड़ा बताते हुए जान से मारने की धमकी दी और व्हाट्सऐप पर लगातार ऑडियो मैसेज भेजे।
एक जैसा दिख रहा तरीका
ज्यादातर मामलों में आरोपियों ने इंटरनेशनल नंबर या व्हाट्सऐप कॉल का इस्तेमाल किया, खुद को “हरि बॉक्सर” या गैंग का सदस्य बताया, 10 से 15 करोड़ रुपए की मांग की और वॉइस नोट और धमकी भरे मैसेज भेजे। पुलिस अब इन सभी मामलों को जोड़कर बड़े नेटवर्क की जांच कर रही है।
पहले सेलिब्रिटी, अब कारोबारी निशाने पर
इससे पहले गैंग के नाम पर फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को भी धमकियां मिल चुकी हैं। अब मध्य प्रदेश में कारोबारियों को टारगेट किए जाने से मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!