गांव में तेंदुए का खौफ: चार महीने से दहशत में ग्रामीण; शाम होते ही घरों में हो जाते हैं कैद, खेतों में जाने से भी डर रहे लोग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
जिले के बरगी वन परिक्षेत्र के चौथई गांव में पिछले चार महीनों से तेंदुए की लगातार मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। जंगल से सटे इस आदिवासी बहुल गांव में तेंदुआ कई पालतू मवेशियों का शिकार कर चुका है।
शाम होते ही पूरा गांव सन्नाटे में डूब जाता है
ग्रामीणों का कहना है कि शाम होते ही पूरा गांव सन्नाटे में डूब जाता है और लोग डर के कारण घरों से बाहर निकलने से बचते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, तेंदुए की गतिविधियों की सूचना कई बार वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को दी गई।
कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया
लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। हालांकि वन विभाग का कहना है कि उसकी टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं और तेंदुए को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के डर से खेती-किसानी भी प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि खेतों में काम करने जाना जोखिम भरा हो गया है, जिससे आजीविका पर भी असर पड़ रहा है।
मवेशियों का शिकार कर चुका है
जानकारी के अनुसार, बरगी वन परिक्षेत्र की धनगवां बीट के अंतर्गत आने वाले चौथई गांव में बीते कुछ महीनों के दौरान तेंदुआ बसोर सिंह और पर्वत सिंह सहित कई ग्रामीणों के बछड़ों और अन्य छोटे मवेशियों का शिकार कर चुका है। हाल ही में गांव के बुजुर्ग गुमान सिंह और मंगो बाई के खेत पर बने घर तक भी तेंदुआ पहुंच गया। परिजनों के शोर मचाने पर वह पालतू कुत्ते को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।
भविष्य में लोगों पर हमले की आशंका
ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते तेंदुए को नहीं पकड़ा गया तो भविष्य में किसी व्यक्ति पर भी हमला हो सकता है। उन्होंने वन विभाग से रेस्क्यू अभियान तेज करने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
लगातार रखी जा रही नजर
वन विभाग के अनुसार, बरगी, सिहोरा, पाटन, खमरिया, डुमना और मझौली क्षेत्रों में वर्तमान में 30 से अधिक तेंदुए विचरण कर रहे हैं। विभाग का कहना है कि अब तक जिले में तेंदुए द्वारा किसी व्यक्ति पर हमले की घटना दर्ज नहीं हुई है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी बढ़ती गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
तेंदुओं की संख्या दोगुनी हो गई
वहीं, राज्य वन अनुसंधान संस्थान (SFRI) की लेपर्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में जबलपुर जिले में तेंदुओं की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है, जिसके कारण मानव और वन्यजीवों के बीच आमना-सामना बढ़ने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।
संबंधित समाचार

मतदाता सूची पर बड़ा सवाल:उपचुनाव स्थगित; कानून-व्यवस्था का खतरा

खुलासा फर्स्ट की खबर से जागा प्रशासन:ड्राइवर और गनमैन से होगी पूछताछ; DCP नेमप्लेट वाली कार ने बच्चे-बुजुर्ग को मारी थी टक्कर, वीडियो सामने आते ही जांच शुरू

जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा:अपनों की चिताएं देख रो पड़े लोग; मामले में नेता का नाम भी आया सामने

जहरीली शराब ने उजाड़ा परिवार:पिता के बाद बड़े बेटे राम प्रसाद की भी मौत; छोटा बेटा अस्पताल में

मार्च की डेडलाइन बीती:6 महीने बाद भी मुआवजा नहीं; जमीन देने वाले किसान परेशान

सागर जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन:अब ढाबे से 50 लाख की स्प्रिट पकड़ी; 12 ड्रमों में छिपाकर रखी थी, 3 गिरफ्तार

‘रेटिंग करो और कमाओ’ के झांसे में फंसा युवक:टास्क बढ़ते गए और डूबते गए रुपए

ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन:एक दिन में 1300 से ज्यादा चालान बनाए; रॉन्ग साइड चलने वालों पर केस, 2.30 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी हलचल तेज:मैदान की परमिशन अब भी अटकी; कांग्रेस ने 3 जगह की मांगी मंजूरी

रास्ता बताना पड़ा भारी:कार में खींचकर ले गए बदमाश; गला दबाकर इतने हजार लूटे

बिल्डिंग हादसा:6 लोगों की मौत; 12 का रेस्क्यू, मलबे में अब भी जिंदगी की तलाश

राजसी सवारी से आज शिवमय होगी धार्मिक नगरी:2000 से ज्यादा जवान संभालेंगे सुरक्षा; सुबह 6 बजे से इन मार्गों पर वाहनों की नो एंट्री

तेज रफ्तार का कहर:कार ने एक्टिवा सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर; दोनों की मौत, लोगों ने कार को मौके पर रोका

जहरीली शराब कांड:करीब 20 लोगों की मौत; 109 अस्पताल में भर्ती, 10 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!