टॉप से फिसले चहेते थाने चंदन नगर बन गया नंबर-1: थानों की रैंकिंग में बड़ा उलटफेर
KHULASA FIRST
संवाददाता

बेहतर पुलिसिंग पर इनाम, लापरवाही करने वाले फेल रैंकिंग सिस्टम से होगा तय
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस की अंदरूनी रैंकिंग ने सिस्टम की असली तस्वीर सामने ला दी है। जो थाने अब तक टॉप परफॉर्मर माने जा रहे थे, वे अचानक फिसल गए, जबकि चंदन नगर ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया। वहीं, सराफा थाना कामकाज में इतना पिछड़ा कि आखिरी पायदान पर जा गिरा।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने जनवरी से शुरू हुई थानों की मॉनिटरिंग सिस्टम की तीसरी कड़ी में मार्च महीने की रैंकिंग जारी कर दी है।
इस बार की सूची ने पुलिसिंग के दावों की हकीकत उजागर कर दी। 32 थानों के कामकाज, अपराध नियंत्रण, जनसंतुष्टि और नवाचार जैसे पैमानों पर हुई इस जांच में कई चौंकाने वाले नतीजे सामने आए। जोन-4 का चंदन नगर थाना पूरे शहर में अव्वल रहा। भंवरकुआं दूसरे और द्वारकापुरी तीसरे स्थान पर रहे।
इन थानों ने अपराध नियंत्रण से लेकर जनता संवाद तक हर मोर्चे पर बेहतर प्रदर्शन किया। खासतौर पर चंदन नगर पुलिस ने गंभीर अपराधों में आरोपियों की गिरफ्तारी, जुआ-सट्टा और मादक पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई, चोरी के मामलों का खुलासा और महिला अपराधों पर सख्ती दिखाकर खुद को सबसे आगे साबित किया। इस रैंकिंग का सबसे बड़ा झटका सराफा थाने को लगा, जो सीधे आखिरी नंबर पर पहुंच गया।
कमजोर प्रदर्शन, ढीला लॉ एंड ऑर्डर अपेक्षित कार्रवाई में कमी इसकी बड़ी वजह मानी जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि जनवरी में टॉप पर रहने वाला विजय नगर थाना इस बार सीधे 20वें स्थान पर लुढ़क गया। वहीं, फरवरी माह की रैकिंग में नंबर वन रहा बाणगंगा थाना पांचवंे पायदान पर पहुंच गया है।
क्रमांक जोन थाना
1 जोन-4 चंदन नगर
2 जोन-4 भंवरकुआं
3 जोन-4 द्वारकापुरी
4 जोन-4 जूनी इंदौर
5 जोन-3 बाणगंगा
6 जोन-2 खजराना
7 जोन-4 अन्नपूर्णा
8 जोन-2 तिलकनगर
9 जोन-4 रावजी बाजार
10 जोन-2 लसूड़िया
11 जोन-3 संयोगितागंज
12 जोन-2 एमआईजी
13 जोन-3 पलासिया
14 जोन-1 राऊ
15 जोन-1 तेजाजी नगर
16 जोन-3 हीरानगर
17 जोन-4 छत्रीपुरा
18 जोन-4 पंढरीनाथ
19 जोन-2 कनाडियां
20 जोन-2 विजयनगर
21 जोन-1 गांधीनगर
22 जोन-1 मल्हारगंज
23 जोन-1 एरोड्रम
24 जोन-3 एमजी रोड
25 जोन-3 छोटी ग्वालटोली
26 जोन-3 तुकोगंज
27 जोन-1 राजेंद्रनगर
28 जोन-1 सदर बाजार
29 जोन-2 परदेशीपुरा
30 जोन-1 आजादनगर
31 जोन-3 कोतवाली
32 जोन-4 सराफा
संबंधित समाचार

भीषण सड़क हादसा:3 महिलाओं को ट्रक ने कुचला; कृष्ण जन्मोत्सव देखकर लौट रहीं थी, मौके पर मौत

बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत:कई कारें दबीं; सड़क में आई दरारें, बिल्डिंगों पर मंडराया खतरा

सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी याचिका खारिज; तथ्य छिपाने पर पेनल्टी

मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद:संगठन ने जताई आपत्ति; हटाने की मांग

सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी:फर्जी ईमेल से दिया झांसा; असली कंपनी से संपर्क करने पर हुआ खुलासा

मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल:कई उड़ानें लेट; खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों से सैकड़ों यात्री परेशान

सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव:सॉफ्टवेयर वही, वर्जन नया

स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए:2100 रुपए और ताश जब्त

म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार

मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या:बाइक से आए बदमाशों ने किया हमला; पुरानी रंजिश की आशंका

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल पहुंचे; महापौर से तकनीक और निवेश पर मंथन

मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर:इन जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में स्कूल बंद

मस्जिद पर चला बुलडोजर:कोर्ट के आदेश के बाद तड़के कार्रवाई; सांसद हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस बल और RAF तैनात

पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह:रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संभाली 500 बच्चों की जिम्मेदारी; शिक्षा को बनाया मिशन

करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:टूटे हिस्से को छुपाने सीमेंट-कांक्रीट का ‘सहारा’; निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक:3.7 किमी तक दौड़ाया भारी वाहन; ASI को कुचलने की कोशिश, बैरिकेडिंग कर पकड़ा

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त:350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!