फोरलेन पर भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराई कार; बाल रोग विशेषज्ञ और ससुर की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
इंदौर-रतलाम फोरलेन पर रविवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में रतलाम जिला चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष सिंह और उनके 80 वर्षीय ससुर शिवनारायण राजौरिया की मौत हो गई। हादसे में डॉ. सिंह की पत्नी, दोनों बच्चे समेत परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी आना मानी जा रही है।
पुलिस के अनुसार, हादसा रविवार रात करीब 3:30 बजे धराड़ के आगे और टोल नाके से पहले एक छोटी पुलिया के डिवाइडर पर हुआ। परिवार भोपाल से रतलाम लौट रहा था। एमजी हेक्टर कार (एमपी-04-सीजेड-5519) डॉ. सिंह के साढ़ू अजय गुप्ता चला रहे थे। अचानक कार अनियंत्रित होकर पुलिया के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के समय कार में डॉ. मनीष सिंह, उनकी पत्नी स्टेफनी गुप्ता, दोनों बेटियां रैना और सयाना (7 वर्ष), साढ़ू अजय गुप्ता, उनकी पत्नी लवलीना गुप्ता तथा ससुर शिवनारायण राजौरिया सवार थे।
सूचना मिलते ही टोल नाके की एंबुलेंस और बिलपांक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सहायक उपनिरीक्षक समसु गरवाल और उनकी टीम ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर तत्काल रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने 42 वर्षीय डॉ. मनीष सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल उनके ससुर शिवनारायण राजौरिया ने सोमवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है।
डॉ. मनीष सिंह करीब एक वर्ष पहले रतलाम में पदस्थ हुए थे। इससे पहले वे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), भोपाल में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे। जून माह में तत्कालीन सीएमएचओ डॉ. संध्या बेलसेरे के अवकाश पर रहने के दौरान उन्होंने एक माह से अधिक समय तक प्रभारी सीएमएचओ की जिम्मेदारी भी निभाई थी। वे मूलतः ग्वालियर के निवासी थे और चिकित्सा क्षेत्र में अपनी सेवाओं के लिए जाने जाते थे।
बिलपांक थाना प्रभारी अयुब खान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

औचक निरीक्षण:चोइथराम मंडी में गंदगी पर गिरी गाज; दरोगा निलंबित

मुख्यमंत्री का किसानों पर फोकस:दिन में 10 घंटे बिजली देगी सरकार; खेती के साथ पशुपालन पर भी जोर

क्रिप्टो में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी:32 ट्रांजेक्शन में रुपए ट्रांसफर कराए; ऐसे हुआ साइबर फ्रॉड का खुलासा

गुरुकृपा रेस्टोरेंट के सलाद में रेंगता मिला कीड़ा:राऊ में फेयरवेल पार्टी करने पहुंचे 12 लोगों का विरोध; संचालक ने आरोपों को बताया साजिश

सयाजी होटल परोस रहा था अमानक एनालॉग पनीर:8 में से 5 सैंपल फेल

‘लेडी अघोरी’ के पुराने शादी और ठगी के आरोप भी सामने आए:एफआईआर के बाद 15 दिन की न्यायिक हिरासत

3 साल से फरार था लाखों की शराब का ‘खिलाड़ी’:क्राइम ब्रांच ने दबोचा

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर:इस तारीख से बदलेंगे ATM के नियम; जानिए क्या होगा बदलाव

महिला को पीटा, गाल पर काटा:नशे में पड़ोसी की हरकत; बेटी बचाने आई तो उसे भी दौड़ाया

सीआईएसएफ-डीएफआई में करार:ड्रोन सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

बीओआई में 45 लाख का गबन:कैशियर गिरफ्तार

पहली बार बैरियर लेस टोल सिस्टम शुरू:इस रोड पर 100 की स्पीड से निकलेंगी गाड़ियां; फास्टैग से खुद कटेगा टैक्स

किसानों के लिए खुशखबरी:जल्द लागू होगी मौसम आधारित फसल बीमा योजना; जानिए कैसे मिलेगा फायदा

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पहली पत्नी की बेटी से पति की वीडियो कॉल पर हुआ था विवाद

केंद्र के अफसर से मारपीट करने वाले का निकाला जुलूस

जन्माष्टमी से पहले द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री:दर्शन कर बोले- धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर MP सरकार का फोकस

जिनके हाथ में है हल, वे हैं देश के बल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले 2 आरोपी गिरफ्तार:3 पिस्टल, कट्टा और कारतूस बरामद

पुलिस का मीत बना मनमीत:तमाम सबूतों के बाद भी क्राइम ब्रांच ने अब तक नहीं बनाया आरोपी

भगवान की शिक्षा स्थली पर छाएगा उल्लास:जन्मोत्सव की भव्य तैयारी; बारिश से बचाने वाटरप्रूफ शेड, देश-विदेश से पहुंचेंगे श्रद्धालु
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!