खबर
Top News

पेपर लीक जांच के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान: छात्र आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री की पहली पोस्ट-छात्र हित सर्वोच्च

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 जुलाई 2026, 2:07 pm
शेयर करें:
पेपर लीक जांच के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान

सोनम वांगचुक बोले- सरकार भरोसा दे तो आज ही खत्म कर दूंगा अनशन

संसद में तनातनी बरकरार, आज राहुल गांधी के खिलाफ एनडीए का धरना

पेपर लीक पर पीएम का बड़ा ऐलान- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे

पीएम बोले- छात्र हित सर्वोच्च प्राथमिकता, पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ जल्द सुनवाई व सजा के लिए फास्ट ट्रैक का गठन होगा

सरकार सदन में चर्चा को तैयार, विपक्ष धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा, कांग्रेस-सपा में उभरे मतभेद

जंतर मंतर पर केजीपी का धरना जारी, दिल्ली पुलिस से फिर हुई स्टूडेंट्स की भिड़ंत, 16 मेट्रो स्टेशन आज भी बंद

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बहुत देर कर दी साहिब। समय रहते मुखर हो जाते तो आज ये मुसीबत मुंह बाए खड़ी न होती। युवा आक्रोश जब दिल्ली से होते हुए पूरे देश में पसर गया, तब जाकर सूझ पड़ी कि नीट सहित अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक के मसले पर कुछ ठोस होना चाहिए।

मसला सिर्फ ‘कॉकरोच' तक ही अब सीमित न रहा, जैसा सोचा गया था। देश का समूचा विपक्ष भी स्वत:स्फूर्त गति पकड़ गई छात्र आंदोलन की चलती गाड़ी में सवार हो गया। अब विपक्ष के नेताओं व दलों के बीच इस बात की होड़ मची है कि कैसे इस मसले में स्वयं व दल को अव्वल करें, जबकि मुद्दे की बात पर भूखे-प्यासे सोनम वांगचुक बीस-पच्चीस दिन से डटे हुए हैं। ऐसे में पहली बार देश के पंतप्रधान छात्र आंदोलन पर मुखर हुए।

हालांकि, ये मुखरता भी एक सोशल पोस्ट के जरिए सामने आई, जिसके पीएम ने छात्रों को भरोसा दिया है कि आपका हित सर्वोच्च प्राथमिकता है और पेपर लीक की जांच व दोषियों को जल्द सजा के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा।

पीएम ने कोर्ट गठन का ये एेलान आज सुबह 9 बजे किया। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये देश के सर्वोच्च पद से ये साफ कर दिया गया कि पेपर लीक मसले पर कोई कोताही बरती नहीं जाएगी। राहुल गांधी ने इस पर पलटवार भी कर दिया-आपने ही तो युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया व दोषियों को संरक्षण दिया है।

यु वाओं के सपनों को जो कुचलेगा, वह बचेगा नहीं। इस दो टूक के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का एेलान किया। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जा रहा है। किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

युवाओं के हित व भविष्य से बढ़कर कुछ नहीं। पीएम की इस पोस्ट के करीब एक घंटे बाद ही विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री पर पलटवार किया कि आपने युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाया। आपने जिम्मेदार लोगों को संरक्षण दिया।

आप छात्रों पर हिंसा करने वालों पर कार्रवाई करें और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लें। इस सबके बीच फास्ट ट्रैक कोर्ट गठन के एेलान के जरिए सरकार को उम्मीद है कि छात्र आंदोलन थमेगा।

उधर, सरकार इस मसले पर चर्चा को तैयार है, लेकिन विपक्ष सबसे पहले धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तकरार पर आमादा है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने साफ कर दिया कि सरकार सब मुद्दों पर जितना चाहे उतने वक्त चर्चा को तैयार है, लेकिन राहुल गांधी छात्र हित की जगह राजनीति कर रहे हैं।

नड्डा ने आरोप लगाया कि राहुल छात्रों की मांगों के जरिए राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं। नड्डा के मुताबिक राहुल गांधी छात्रों के लिए बेहतर एजुकेशन पाॅलिसी व परीक्षा में सुधार के मुद्दे पर सदन में चर्चा होने नही दे रहे हैं।

उधर, समाजवादी पार्टी के नजरिए से साफ है कि वह मुद्दे पर पहले चर्चा चाहती है। इस्तीफे के मसले पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का कहना है कि ये जब चाहेंगे, तब ले लेंगे। ये सदन के बाद भी लिया जा सकता है। विपक्ष नियम 267 के तहत इस पर चर्चा चाहता है। मल्लिकार्जुन खड़गे की इस मांग पर सरकार का रुख साफ नहीं हुआ है और सदन में गतिरोध बरकरार है।

वांगचुक अनशन तोड़ने को तैयार, राहुल के खिलाफ संसद में धरना शुरू
इस बीच अब सत्तारूढ़ एनडीए ने संसद के बाहर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ धरना-आंदोलन का एेलान कर दिया। मसला राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री के आवास के बाहर धरने प्रदर्शन का है। एनडीए ने इसे गैरजिम्मेदाराना करार दिया है और तय किया है कि इस मसले पर आज संसद के मकर द्वार पर धरना दिया जाएगा।

इस मामले में केंद्रीय मंत्रियों को छोड़ एनडीए के तमाम सांसदों को संदेश जारी किया गया है कि वे मकर द्वार पर धरने में पहुंचें। सुबह 10.30 बजे से ये धरना शुरू हो गया। संसद के अंदर ही नहीं, बाहर भी अब सत्तापक्ष व विपक्ष आमने-सामने हो गया है। कल इंडिया ब्लॉक ने इसी मकर द्वार पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था।

आज भी दोनों के बीच आमने-सामने नारेबाजी चल रही है और सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी भी इसमें शामिल हैं। वहीं आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने अस्पताल से एक वीडियो जारी कर कहा है कि सरकार भरोसा दे तो वे आज ही अनशन खत्म कर देंगे।

सोनम वांगचुक ने सरकार से मांग की है कि वह छात्रों के साथ हुए व्यवहार के दोषियों पर कार्रवाई व उनके खिलाफ सख्ती न बरते और दर्ज प्रकरण वापस ले। उधर, जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का मूवमेंट बरकरार है।

बुधवार रात एक बार फिर स्टूडेंट्स व पुलिस के बीच झड़प हुई। इसके बाद सुरक्षा का हवाला देकर गुरुवार को दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन फिर बंद कर दिए गए, जिससे रोजमर्रा के आवागमन में भारी परेशानी हो गई है।

संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त
Top News

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

about 9 hours ago
पार्किंग को लेकर विवाद
Top News

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

about 9 hours ago
केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री
Top News

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

about 9 hours ago
पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते
Top News

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

about 9 hours ago
अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो
Top News

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

about 9 hours ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

about 9 hours ago
नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद
Top News

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

about 9 hours ago
30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़
Top News

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

about 10 hours ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

about 10 hours ago
भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

about 10 hours ago
अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Top News

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

about 10 hours ago
100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार
Top News

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

about 10 hours ago
जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र
Top News

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

about 10 hours ago
500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड
Top News

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

about 10 hours ago
हनी ट्रैप 2.0
Top News

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

about 10 hours ago
ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया
Top News

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

about 10 hours ago
म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Top News

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

about 10 hours ago
देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड
Top News

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

about 10 hours ago
कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश
Top News

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

about 10 hours ago
16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म
Top News

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!