किसानों का जोरदार प्रदर्शन: इन मांगों के लिए सड़क पर उतरे; सौंपा ज्ञापन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में आज किसानों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। भारतीय किसान संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।
MSP खरीदी में देरी से बढ़ी परेशानी
किसानों का कहना है कि गेहूं की समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी की तारीख बार-बार बढ़ाई जा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। सरकार ने खरीदी की अंतिम तारीख 10 अप्रैल तक बढ़ाई है, जबकि सहकारी समितियों में भुगतान की ड्यू डेट 28 मार्च ही रखी गई है।
60% किसान बने डिफॉल्टर
प्रदर्शन कर रहे किसानों के अनुसार, ड्यू डेट नहीं बढ़ने से करीब 60% किसान डिफॉल्टर हो गए हैं। अब उन पर 7% ब्याज और 14% पेनल्टी लगाई जा रही है, जिससे आर्थिक संकट और गहरा गया है। किसानों ने यह भी कहा कि पिछले साल ब्याज वापसी का वादा अब तक पूरा नहीं हुआ।
पराली जलाने पर कार्रवाई का विरोध
किसानों ने पराली जलाने पर दर्ज हो रही एफआईआर और जुर्माने का विरोध करते हुए कहा कि जब तक सरकार ठोस वैकल्पिक व्यवस्था नहीं देती, तब तक किसानों पर कार्रवाई करना अनुचित है।
बंपर उत्पादन के अनुसार खरीदी की मांग
किसानों ने इस बार गेहूं की अच्छी पैदावार को देखते हुए 11 क्विंटल प्रति बीघा के हिसाब से खरीदी करने की मांग की। साथ ही बारदाने (बोरी) की कमी को प्रशासन की बड़ी लापरवाही बताया।
अन्य प्रमुख मांगें
ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी के लिए जल्द रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाए
गेहूं खरीदी बड़े तौल कांटों पर अनिवार्य रूप से कराई जाए
भूमि अधिग्रहण में बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा दिया जाए
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!