किसानों का प्रदर्शन: नेशनल हाईवे किया जाम; इन मांगों को लेकर सड़क पर बैठे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, हरदा।
मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी एमएसपी पर कराने और लंबित फसल बीमा राशि के भुगतान की मांग को लेकर आम किसान यूनियन के बैनर तले बुधवार को किसानों ने इंदौर-नागपुर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। ग्राम छोटी हरदा के पास हाईवे पर टेंट लगाकर हजारों किसान धरने पर बैठ गए, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
टेंट लगाकर हजारों किसान धरने पर बैठे
प्रदर्शन के दौरान किसानों ने हाईवे पर टेंट लगाने की कोशिश की, जिस पर प्रशासन ने आपत्ति जताई। इसे लेकर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बनी, लेकिन एसडीएम की समझाइश के बाद मामला शांत हो गया और प्रदर्शन जारी रहा। आम किसान यूनियन के नेता राम इनानिया ने दावा किया कि आंदोलन में जिलेभर से 20 हजार से अधिक किसान शामिल होंगे। सुबह से ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से किसान बड़ी संख्या में प्रदर्शन स्थल पर पहुंचते रहे।
ये हैं किसानों की प्रमुख मांगें
किसानों की मांग है कि ग्रीष्मकालीन मूंग की पूरी उपज की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी की जाए। साथ ही जिले में खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए और खरीफ-2025 की लंबित फसल बीमा राशि जल्द किसानों के खातों में जमा की जाए।
25 फीसदी खरीदी से हो रहा नुकसान
किसानों का आरोप है कि सरकार केवल 25 प्रतिशत मूंग की खरीदी कर रही है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि पहले प्रति हेक्टेयर 10 से 12 क्विंटल तक खरीदी होती थी, लेकिन इस बार उत्पादन अधिक होने के बावजूद खरीदी की सीमा घटाकर करीब 3 क्विंटल प्रति हेक्टेयर कर दी गई है।
500 पुलिस जवान तैनात
आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। करीब 500 पुलिस जवान प्रदर्शन स्थल और हाईवे पर तैनात किए गए हैं। एसपी शशांक ने बताया कि नर्मदापुरम, रायसेन, बैतूल, इंदौर और छिंदवाड़ा से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।
कलेक्टर-एसपी ने संभाला मोर्चा
आंदोलन शुरू होने से पहले कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, एसपी शशांक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन का कहना है कि किसानों से लगातार संवाद किया जा रहा है और शांतिपूर्ण समाधान का प्रयास जारी है।
संबंधित समाचार

नायब तहसीलदार बनकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से ठगी:शौचालय मरम्मत के नाम पर जाल में फंसाया

ज्वेलरी शॉप में लगी भीषण आग:व्यापारियों में मचा हड़कंप; फर्नीचर और सामान जलकर खाक

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!