किसानों का राजधानी कूच फिलहाल टला: आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित; बॉर्डर पर लगा लंबा जाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, गुरुग्राम।
अमेरिका-भारत फ्री ट्रेड डील के विरोध में प्रस्तावित दिल्ली कूच और किसान घाट महापंचायत को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती तथा हरियाणा सरकार के साथ हुई वार्ता के बाद किसान संगठनों ने फिलहाल आंदोलन टालने का फैसला लिया।
आश्वासन के बाद धरना स्थगित किया गया
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव दिलबाग सिंह दिराजके ने बताया कि हिरासत में लिए गए किसान नेताओं की रिहाई और केंद्र सरकार के साथ जल्द वार्ता कराने के आश्वासन के बाद धरना स्थगित किया गया है। इसी बीच कुरुक्षेत्र पुलिस ने किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी को भी रिहा कर दिया।
27 जुलाई तक धारा 163 लागू
हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है। अंबाला के शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू कर दी गई है, जिसके तहत पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं, दिल्ली से जुड़े कई सीमावर्ती इलाकों में पुलिस की सघन जांच जारी है। कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर वाहनों की जांच के कारण लंबा जाम भी देखने को मिला।
कई किसानों को हिरासत में लिया
कुरुक्षेत्र में दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने ज्योतिसर चौकी के पास रोक लिया। बस में सवार कई किसानों को हिरासत में लिया गया। वहीं, हिसार क्षेत्र में भी दिल्ली की ओर जाने वाले मार्गों पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा बढ़ा दी गई।
कृषि मंत्री और किसान नेताओं के बीच बैठक हुई
इस बीच अंबाला के शंभू बॉर्डर पर हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा और किसान नेताओं के बीच बैठक हुई। किसान नेता सरवण पंधेर ने बताया कि सरकार ने गिरफ्तार किसानों को रिहा करने और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ अगले 8 से 10 दिनों में वार्ता शुरू कराने का भरोसा दिया है।
फिलहाल किसान संगठनों ने आंदोलन स्थगित जरूर किया है, लेकिन स्पष्ट किया है कि यदि वार्ता से समाधान नहीं निकला तो आगे की रणनीति दोबारा तय की जाएगी।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!