जनसुनवाई में किसानों का हंगामा: पटवारी पर लगाए रिश्वत लेने के आरोप; की कार्रवाई की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
कलेक्टर की जनसुनवाई के दौरान मंगलवार को एक गंभीर मामला सामने आया, जब उराहना गांव से पहुंचे किसानों ने हल्का पटवारी पर रिश्वतखोरी के आरोप लगाए। किसानों ने न सिर्फ शिकायत की, बल्कि वीडियो सबूत पेश कर प्रशासन का ध्यान भी आकर्षित किया।
कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपा
किसानों ने कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपते हुए आरोप लगाया कि हल्का पटवारी रामवीर सिंह नरवरिया ने जमीन पट्टे से जुड़े मामलों के निपटान के लिए पैसे लिए, लेकिन अब तक कोई काम नहीं किया गया। उन्होंने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वीडियो में कैद रिश्वत लेने का दावा
ग्रामीणों द्वारा पेश किए गए दो वीडियो में कथित तौर पर एक व्यक्ति पैसे गिनते हुए नजर आ रहा है, जबकि दूसरा फाइल देख रहा है। इसके बाद फाइल देखने वाला व्यक्ति 500-500 रुपए के नोट जेब में रखता दिखाई देता है। किसानों का दावा है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति वही पटवारी है, जिस पर आरोप लगाए गए हैं।
15 दिन पुराना बताया जा रहा वीडियो
ग्रामीणों के मुताबिक यह वीडियो करीब 15 दिन पुराना है। आरोप है कि रिश्वत लेने के बावजूद पटवारी ने अब तक कोई काम नहीं किया, जिससे किसान परेशान हैं और उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
प्रशासन से न्याय की उम्मीद
किसान प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से मामले की जांच के संकेत दिए गए हैं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!